अगर आप भी बिहार में सरकारी टीचर हैं, तो यह खास खबर आपके लिए है। अगर आप भी अपना ट्रांसफर चाहते हैं, तो बिहार सरकार की ओर से कुछ गाइडलाइन बनाई गई है। इसके साथ ही बिहार के टीचर कब से इसके लिए अप्लाई कर पाएंगे, इसकी डेट का भी ऐलान कर दिया है।
बिहार में सरकारी टीचरों के ट्रांसफर को लेकर जो नई गाइडलाइन जारी की गई है। उसके मुताबिक, इसके लिए वो ही टीचर योग्य माने जाएंगे, जिन्होंने बीपीएससी और कॉम्पिटेंसी टेस्ट पास की है। इन परीक्षाओं को पास करने वाले टीचर ही ट्रांसफर के लिए अप्लाई कर सकेंगे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, अब बिहार में 1 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक ट्रांसफर के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।
कौन कर पाएंगे अप्लाई
बिहार में टीचरों के ट्रांसफर लिए जो नया आदेश आया है, उसमें कहा गया है कि ट्रांसफर के लिए वे ही शिक्षक आवेदन कर सकेंगे, जो सिर्फ खास समस्या से पीड़ित हों, यानी मतलब साफ है कि अगर कोई बिना विशेष समस्या के अपना ट्रांसफर चाहे तो वह मुश्किल होगा।
गाइडलाइन में रिक्वेस्ट फॉर ट्रांसफर ऑन स्पेशल ग्राउंड में ऐच्छिक स्थान से वर्तमान स्थान की दूरी, महिला शिक्षकों के लिए पति की पोस्टिंग, असाध्य और गंभीर बीमारी जैसे किडनी, हृदय और लीवर से ग्रसित होना आधार है। दिव्यांग आधार के साथ ऑटिज्म और मानसिक बीमारी, विधवा और परित्यक्ता के आधार पर भी पोस्टिंग और ट्रांसफर की जाएगी।
BPSC, सक्षमता पास शिक्षक भी कर सकेंगे अप्लाई
BPSC, सक्षमता पास शिक्षक ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए अप्लाई कर सकेंगे. इसके लिए शिक्षकों को 3 विकल्प देना होगा. नई गाइडलाइन में अब 10 अनुमंडल के विकल्प को खत्म कर दिया गया है. यह प्रक्रिया 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलेगी. आवेदन ऑनलाइन मोड में लिया जाएगा.
जिन शिक्षकों ने अपना आवेदन पहले कर दिया है. उनका आवेदन रद्द माना जाएगा. 1 लाख 20 हजार से अधिक शिक्षक आवेदन कर चुके थे. अब नए प्रावधान के तहत आवेदन लिया जाएगा.
कैसे करें अप्लाई और कैसे चुनें ऑप्शन
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए शिक्षकों को अपनी टीचर आईडी से ई शिक्षा कोष पर अप्लाई करना होगा। यहां पर उन्हें दिए गए 10 ऑप्शनों में से किसी एक का चुनाव करना होगा। ट्रांसफर के लिए शिक्षकों को कुल 10 ऑप्शन दिए जाएंगे, जिसमें से उन्हें 3 का चुनाव करना कंपलसरी होगा। ऑप्शन चुनते समय डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक का चुनाव करते हुए ब्लॉक और बॉडीज का चुनाव करना होगा। प्राइमरी से लेकर प्लस 2 तक के टीचर्स इसके लिए अप्लाई कर सकेंगे।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…