Bihar

पटना के शेल्टर होम में खिचड़ी खाने से दो लड़कियों की मौत, 9 PMCH में एडमिट, जांच के आदेश

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आसरा गृह में खिचड़ी खाने से दो लड़कियों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार पटना के शास्त्री नगर इलाके में स्थित आसरा गृह में फूड प्वाइजनिंग के कारण 2 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 9 लड़कियों को गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले की जानकारी मिलते ही पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने एडीएम के नेतृत्व में जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार एक लड़की की मौत 7 नवंबर को हुई थी, जबकि दूसरी लड़की की मौत 10 नवंबर को हो गई. वहीं पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराई गई अन्य लड़कियों को डायरिया हो गया है उनका पेट खराब है और उल्टी भी हो रही है. यह लड़कियां बार-बार बेहोश हो जा रही हैं. पटना के जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर ने न्यूज़ 18 से बातचीत करते हुए बताया कि 30 से अधिक लोग खिचड़ी खाने के बाद बीमार पड़ गए थे जिसमें 9 की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें पीएमसीएच में एडमिट कराया गया.

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एडीएम के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई कर दी गई है, जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी ने बताया कि प्राथमिक तौर पर ऐसा लगा रहा है कि जिस एजेंसी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है. उसकी लापरवाही सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार 7 नवंबर को सुबह-सुबह युवतियों को खिचड़ी खिलाई गई थी. इसके बाद उन्हें उल्टी हुई और वह बेहोश हो गई.

आसरा गृह में ही सभी लड़कियों का प्राथमिक उपचार किया गया. लेकिन, हालात नहीं सुधरने पर आननफानन में सभी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. यह आसरा गिरी शास्त्री नगर थाने के पटेल नगर में स्थित है. उधर इस मामले में बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने बताया कि छठ की शाम को फूड प्वाइजनिंग से एक लड़की की मौत होने के बाद 10 लड़कियों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. मंत्री ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

2 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

3 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

5 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

8 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

10 घंटे ago