Bihar

दर्दनाक: पूरे परिवार ने खाया ज’ह’र; पति-पत्नी की मौ’त, 3 बच्चों की हालत गंभीर, कर्ज के चलते उठाया खौफनाक कदम

बिहार के बांका जिले में कर्ज के बोझ से दबे एक दंपति ने खौफनाक कदम उठाया. पति-पत्नी ने खुद और अपने तीन बच्चों को भी जहर खिला दिया. इस घटना में पति-पत्नी की मौत हो गयी जबकि उनके बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. शुक्रवार की आधी रात के बाद की यह घटना है. परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के घर पर आसपास के ग्रामीण भी पहुंचे हैं. अमरपुर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव की यह घटना है.

ग्रुप लोन से परेशान होकर उठाया ये कदम

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रुप लोन से परेशान होकर अमरपुर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खा लिया. लोन के बोझ से दबे पति-पत्नी के ऊपर जब पैसा वापस करने का दबाव बढ़ने लगा तो उनके पास अब एक ही उपाय सूझा कि वो अपनी जिंदगी ही खत्म कर ले. दोनों ने आधी रात के बाद ये खौफनाक कदम उठाया. सामने आ रही जानकारी के अनुसार, पति- पत्नी ने खुद भी जहर खा लिया और फिर अपने तीन बच्चों को भी जहर खिलाया.

छोटे बेटे ने उगल दिया जहर, भाग कर गांव वालों को बताया

ग्रामीण बताते हैं कि सभी रात में सोये हुए थे. अचानक इन दंपति का सबसे छोटा बेटा राकेश (8वर्ष) चिल्लाता हुआ आया और सबसे मदद मांगने लगा. उसने बताया कि उसकी मां ने सबको जहर खिला दिया है. उसे भी जहर खिलाया था लेकिन उसने उगल दिया. यह सुनते ही सभी उसके घर की ओर भागे. अंदर पति-पत्नी और दो बच्चे जहर खाकर पड़े थे. जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें स्थानीय अमरपुर अस्पताल पहुंचाया गया.

भागलपुर में पति-पत्नी की मौत

मरीजों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज स्थित JLNMCH अस्पताल भेजा गया. जहां पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया. मृतकों की पहचान कन्हाय महतो (39 वर्ष) और उनकी पत्नी गीता देवी (35 वर्ष) के रूप में की गयी है. जबकि दो बच्चे जिनका इलाज चल रहा है वो सवीता (16) और धीरज उर्फ आलोक (12) हैं.

लाखों रुपए के लोन का था दबाव

ग्रामीणों में चर्चा है कि पति-पत्नी ने करीब आधा दर्जन प्राइवेट फाइनेंस बैंक से ग्रुप लोन ले रखा था. करीब 10 लाख रुपए का कर्ज इनके ऊपर था. वहीं गांव के भी कुछ लोगों से इन्होंने कर्ज उठा रखा था. जिसे चुकाने का दबाव इनपर लगातार था. इस कर्ज को चुकाने में वो सक्षम नहीं हुए तो कर्ज से तंग आकर पति-पत्नी ने खुद भी जहर खा लिया और बच्चों को भी मौत की नींद सुलाने के लिए जहर दे दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

6 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

10 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

10 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

12 घंटे ago