Bihar

घर के आंगन में आराम फरमा रहा था मगरमच्छ, 4 घंटे के रेस्क्यू के बाद पकड़ाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

भागलपुर के नवगछिया में शुक्रवार को एक मगरमच्छ एक शख्स के घर में घुस आया. यह देख घर के लोगों के होश उड़ गए. आनन-फानन में वन अधिकारियों को फोन किया. मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने करीब 4 घंटे के मशक्कत के बाद पर्यावरण विशेषज्ञ ज्ञान चंद ज्ञानी एवं डॉल्फिन मित्र की मदद से वन अधिकारियों ने सफलतापूर्वक मगरमच्छ को पकड़ लिया.

जानकारी के मुताबिक नवगछिया के पकड़ा गांव में सुबह-सुबह चीखें और हड़बड़ी का माहौल था. ऐसा दृश्य वहां के लोगों ने कभी नहीं देखा था. एक विशालकाय मगरमच्छ, लगभग 8 फीट लंबा, उप मुखिया राजीव कुमार के घर के आंगन में आराम फरमा रहा था. राजीव कुमार के परिजन सुबह छठ पूजा के कामों में व्यस्त थे. अचानक उनकी नजर आंगन में बैठे इस विशाल मगरमच्छ पर पड़ी, और उन्होंने बिना देर किए घर छोड़कर बाहर भागने में ही भलाई समझी. घर से बाहर निकलने के बाद वन विभाग को तुरंत सूचित किया गया, और टीम मौके पर पहुंची.

रेस्क्यू टीम का संघर्ष

वन विभाग की टीम में शामिल पर्यावरण विशेषज्ञ ज्ञान चंद ज्ञानी, वन विभाग की टीम अमन कुमार, अरसद और अन्य सदस्यों ने मगरमच्छ को काबू करने का प्रयास किया. यह आसान नहीं था. मगरमच्छ का आकार और ताकत उनके सामने बड़ी चुनौती थी. इस रेस्क्यू ऑपरेशन में 10 वनकर्मियों ने घंटों तक मशक्कत की. टीम को मगरमच्छ की अप्रत्याशित हरकतों का सामना करना पड़ा. इस रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग की सतर्कता और साहस ने ग्रामीणों को राहत पहुंचाई. वनकर्मियों ने संयम और सावधानी बरतते हुए अंततः मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

6 घंटे ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

7 घंटे ago

LPG सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कत तो इस नंबर पर करे संपर्क, बिहार सरकार ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्प लाइन नंबर किया जारी

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर का असर भारत पर पड़ रहा. एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस के कारण लोगों के…

7 घंटे ago

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

10 घंटे ago