Bihar

15 लोगों से भरी नाव गंडक नदी में पलटी, कई डूबे; कोहरे के कारण पिलर से टकराकर हुआ हादसा

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में बुधवार को गंडक नदी में एक नाव पलट गई। नाव पर कुल 15 लोग सवार थे। इनमें से करीब आधा दर्जन लोग नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से पांच लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। वहीं, एक युवक लापता बताया जा रहा है। उसकी तलाश जारी है। यह हादसा बुधवार सुबह करीब 7 बजे बगहा शहर के कैलाश नगर नारायणपुर घाट के पास हुआ। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।

जानकारी के मुताबिक बगहा के नारायणपुर घाट के पास नाव पर सवार होकर कुछ लोग सुबह के समय गंडक नदी पार कर रहे थे। कोहरा अधिक होने की वजह से नाव चालक को रास्ता नहीं दिखा और नाव पाया (पिलर) से जाकर टकरा गई। नाव पर सवार 6 लोग नदी में गिर गए। इस हादसे से मौके पर हाहाकार मच गया। हालांकि, स्थानीय नाविकों और गोताखोरों ने तत्काल प्रभाव से नदी में कूदकर डूब रहे लोगों को बचाकर बाहर निकाल लिया।

नदी में डूबा एक युवक लापता बताया जा रहा है। उसकी पहचान कैलाश नगर निवासी मुकेश कुमार (25) के रूप में हुई है। मुकेश खेती करने के लिए नदी पार करके दियारा इलाके में जा रहा था। घटना के बाद से उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक युवक की तलाश जारी है।

बगहा-2 सीओ निखिल कुमार ने बताया कि नदी में एक युवक लापता है। स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम भी घाट पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

9 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

10 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

10 घंटे ago

बिहार: कान की बाली छीनकर भागा चोर, पकड़े जाने पर सबूत मिटाने के लिए निगलना चाहा तो गले में फंसी बाली

बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…

11 घंटे ago