Bihar

एक चुनाव के लिए 1000000000 रुपये, प्रशांत किशोर ने खोला जन सुराज में हो रहे खर्चे का राज

चुनावी रणनीति बनाने वाले प्रशांत किशोर अब खुद नेता बन गए हैं। लेकिन उनके ऊपर हमेशा से ही सवाल उठते रहे हैं कि आखिर इतने पैसे कहां से आते हैं? दो साल से बिहार में डेरा डाले हुए हैं, जन सुराज पार्टी भी चला रहे हैं, खर्चा बहुत है। अब खुद पीके ने इस राज से पर्दा उठाया है और बताया है कि वो राजनीतिक दलों से कितनी फीस लेते हैं।

प्रशांत किशोर ने खोल सबसे बड़ा राज

बता दें कि प्रशांत किशोर ने बिहार में हो रहे उपचुनाव में अपनी पार्टी ‘जन सुराज’ के उम्मीदवार उतारे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान गया में उन्होंने बताया कि उनके पास पैसे कहां से आते हैं। दरअसल, कुछ लोग उन पर आरोप लगा रहे थे कि उन्हें बीजेपी फंड कर रही है और वो बीजेपी की ‘बी टीम’ हैं। इसका जवाब देते हुए पीके ने कहा कि जब मैं पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के लिए काम कर रहा था और बीजेपी से लड़ाई लड़ रहा था, तब ये लोग कहां थे? मैंने तो ऐलान कर दिया था कि अगर बीजेपी 100 सीटें भी जीत गयी तो मैं रणनीति बनाना छोड़ दूंगा। अगर मैं बीजेपी की बी टीम हूं तो ममता बनर्जी के लिए काम क्यों करता?

कम से कम 100 करोड़ रुपये लेते हैं

पीके ने आगे कहा कि मुझे कमजोर मत समझो। देश के 10 राज्यों में सरकार बनाने में मेरा हाथ रहा है। मैं राजनीतिक पार्टियों को सलाह देता हूं और इसके लिए मैं इतना पैसा लेता हूं जितना बिहार में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। एक चुनाव के लिए मेरी फीस कम से कम 100 करोड़ रुपये है। अब आप खुद अंदाजा लगा लो कि मेरे पास पैसे कहां से आते हैं।

जनता से पैसे लेने की जरूरत नहीं

प्रशांत किशोर ने ये भी कहा कि जो लोग जनता का पैसा लूटकर अपना घर भरते हैं, वही मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। खासकर मुसलमानों में अफवाह फैलाई जा रही है कि मैं बीजेपी से पैसे लेता हूं। मुझे अपना घर भरने के लिए जनता से पैसे लेने की जरूरत नहीं है। इस बयान से साफ हो गया है कि प्रशांत किशोर चुनावी रणनीति बनाने के लिए मोटी रकम वसूलते हैं। उनका कहना है कि यही उनकी कमाई का जरिया है और उन्हें किसी और से पैसे लेने की जरूरत नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : स्कूल जाने के दौरान प्रधान शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, छानबीन में जुटी अंगारघाट थाने की पुलिस

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…

3 घंटे ago

डकैती की योजना बना रहे नक्सली कांड के आरोपी डॉक्टर समेत 5 कुख्यात हथियार समेत गिरफ्तार, समस्तीपुर जेल के पीछे जुटे थे सभी अपराधी

समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के पूसा में आयोजित होने वाले किसान मेले में पहुंचेगी देश भर के किसानों की भीड़, तैयारियां हुई तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…

19 घंटे ago