Bihar

बिहार में एक और बीपीएससी शिक्षक की मौत से सनसनी, फं’दे’ से लटका मिला श’व’

बिहार के किशनगंज जिले में एक नवनियुक्त शिक्षक की मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना टेढ़ागाछ थाना इलाके के मटियारी हाट की है। मृतक की पहचान विनोद कुमार साह के रूप में हुई है। पिछले साल वह बिहार लोक सेवा आयोग से शिक्षक के पद पर चयनित हुआ था। विनोद की पोस्टिंग प्लस टू उच्च विद्यालय, झुनकी में थी। शुक्रवार को सुबह विनोद ने स्कूल जाकर ग्रुप में सेल्फी भी भेजी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी थी। इस कारण ई शिक्षा कोष में उपस्थिति दर्ज नहीं हुई तो विनोद साह ने सभी शिक्षकों के साथ सेल्फी लेकर फोटो ग्रुप में भेजा था। इसके बाद वह दोपहर में अपने किराये के मकान में आया और फिर इसके बाद वह दोपहर में अपने किराये के मकान में आया और फिर वह फंदे से लटका मिला।

बताया जा रहा है कि विनोद के दोस्तों ने आसपास के लोगों को बुलाकर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेजा। शिक्षक विनोद कुमार की मौत होने से इलाके के लोग हैरान है। मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

बेटे का शव देखकर 62 साल की मां मीरा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के चाचा सुंदर लाल साह ने बताया कि विनोद के पिता की मृत्यु इसी साल बीमारी से हो गई थी। उनके भाई ने अपने बेटे विनोद को काफी मेहनत से पटना में रखकर पढ़ाया था। लेकिन वह अब हमारे बीच नहीं रहा, तो पूरा परिवार सदमे में है।

टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने बताया कि मृतक विनोद कुमार कोचाधामन प्रखंड के मचकुरी पंचायत स्थित निगसिया गांव का रहने वला है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

17 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

18 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

19 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

19 घंटे ago