Bihar

घोटाला! क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के खाते से अवैध निकासी:सचिव की शिकायत पर केस दर्ज; कहा- एक सिग्नेटरी की मौत के बाद निकाले गए 29.70 लाख

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के खाते से 29 लाख 70 हजार रुपए की अवैध निकासी हुई है। इस संबंध में एसोसिएशन के सचिव आदित्य प्रकाश वर्मा ने कृष्णापुरी थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि HDFC बैंक के खाते से एक सिग्नेटरी आशुतोष नंदन की मौत के बाद अवैध तरीके से रुपयों की निकासी हो रही है। खाता संख्या 5020000511955995 से 9 लाख 90 हजार का 3 चेक RTGS के माध्यम से बोरिंग रोड स्थित जय हनुमान कैटलर को भेजा गया है। जो बड़ा स्कैम है। फर्जीवाड़े की जानकारी संबंधित बैंक को भी दी गई है।

सिग्नेटरी की मौत के बाद घोटाला

आदित्य प्रकाश वर्मा ने कहा कि खाते के दो सिग्नेटरी थे। एक सिग्नेटरी आशुतोष नंदन की मौत 24 जून 2024 को पटना के एक निजी अस्पताल में हो गई थी। इसके दो दिन के बाद 26 जून 2024 को मनीष कुमार के नाम से एक लाख का चेक पास किया गया। ठीक इसके 2 दिन के बाद 28 जून 2024 को जय हनुमान कैटलर को कुल 29 लाख 70 हजार रुपए भेजा गया।

जोनल हेड और ब्रांच मैनेजर की संलिप्तता

आदित्य प्रकाश वर्मा का आरोप है कि निकासी से संबंधित जानकारी ब्रांच मैनेजर की ओर से देने की बात कही गई थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बैंक के विसिल ब्लोअर को 22 जुलाई 2024 को मेल के माध्यम से कंप्लेन किया, तो उधर से रिप्लाई 29 जुलाई को फ्रॉड विजिलेंस डिपार्टमेंट के कर्मचारी अमित अग्रवाल ने किया। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया। 4 महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में जोनल हेड और बोरिंग रोड बैंक शाखा के ब्रांच मैनेजर की भी इसमें संलिप्तता का शक है।

मामले की छानबीन की जा रही है

वहीं, कृष्णापुरी थाने के थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के खाते से निकासी की बात सामने आई है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

उपेक्षा की ‘ICU’ में देशी चिकित्सा पद्धति, संसाधनों की कमी से जूझ रहा समस्तीपुर जिला संयुक्त औषधालय, एक भी कंपाउंडर नहीं

समस्तीपुर : आधुनिक चिकित्सा की चमक और अंग्रेजी दवाओं के बढ़ते प्रभाव के बीच समस्तीपुर…

1 घंटा ago

हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, 42 करोड़ के हथियार मंजूर; पुणे से आएंगी 1.20 लाख गोलियां

बिहार में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

12 घंटे ago