बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 69वीं सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा। परीक्षा में कुल 470 उम्मीदवारों को सफलता मिली है। बीपीएससी 69वीं CCE के जरिए कुल 475 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जानी थी।
भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 31 अगस्त 2024 को जारी किया गया था और इसके बाद 1295 सफल उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया 11 सितंबर से 19 सितंबर 2024 तक आयोजित की गई थी। इसके बाद उम्मीदवारी के लिए इंटरव्यू राउंड का आयोजन 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2024 तक किया गया था।
जानिए कौन हैं टॉप 10 में शामिल
बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में सबसे ऊपर उज्जवल कुमार उपकार का नाम है। बाकी के नामों में सर्वेश कुमार, शिवम तिवारी, पवन कुमार, विनीत आनंद, क्रांति कुमारी, संदीप कुमार सिंह, राजन भारती, चंदन कुमार और नीरज कुमार शामिल हैं।
▪️TOPPER LIST
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…
समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक से छह नवंबर तक राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19…
समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…
CCTV का डीवीआर भी उखाड़ ले गये अपराधी, घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 समस्तीपुर :…