Bihar

बिहार में बंद हो स्मार्ट मीटर; राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर लगाया घोटाले का आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की सियासत में स्मार्ट मीटर बड़ा मुद्दा बन गया है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में बैनर लेकर विधान पार्षद नेताओं ने विधान परिषद पोट्रिको के बाहर प्रदर्शन किया। जिस पर लिखा था- स्मार्ट मीटर लूट बंद करो, स्मार्ट मीटर हटाना होगा, स्मार्ट मीटर घोटाला है। विपक्ष ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के जरिए प्राइवेट कंपनी राज्य के लोगों के साथ स्मार्ट घोटाला करने में लगी हुई है।

इस मौके पर राबड़ी देवी ने कहा कि तत्काल स्मार्ट मीटर बंद हो, स्मार्ट मीटर में लाखों करोड़ों का घोटाला हुआ है। सरकार तुरंत इस मीटर को बंद करें। उन्होंने कहा कि जनता परेशान है। गरीब परेशान है। उसके पास पैसा नहीं है कि स्मार्ट मीटर में जो बिल आ रहा है, उसे वह रिचार्ज कराए, सरकार को तुरंत इस मीटर को बंद करना चाहिए। राबड़ी देवी ने कहा कि इसमें करोड़ों का घोटाला हुआ है, ये स्मार्ट मीटर दुखदायी है।

राबड़ी देवी ने सरकार को चुनौती दी कि वो जनता के बीच जाए और खुद देखे कि स्मार्ट मीटर से कितना बड़ा घोटाला हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि कह रही है कि हम लोग स्मार्ट मीटर पर बेकार में हंगामा कर रहे हैं तो मैं स्पष्ट कर देना चाहती हूं, कि आप कभी जनता के बीच जाइये, तब मालूम चलेगा कि इस स्मार्ट मीटर के जरिए कितना बड़ा घोटाला किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें हर जगह से स्मार्ट मीटर की शिकायतें मिल रही हैं। जनता स्मार्ट मीटर बंद करवाना चाहती है। एक जननेता होने के नाते वे जनता की आवाज उठा रही हैं।

बिहार की सियासत में स्मार्ट मीटर बड़ा मुद्दा बन गया है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में बैनर लेकर विधान पार्षद नेताओं ने विधान परिषद पोट्रिको के बाहर प्रदर्शन किया। जिस पर लिखा था- स्मार्ट मीटर लूट बंद करो, स्मार्ट मीटर हटाना होगा, स्मार्ट मीटर घोटाला है। विपक्ष ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के जरिए प्राइवेट कंपनी राज्य के लोगों के साथ स्मार्ट घोटाला करने में लगी हुई है।

इस मौके पर राबड़ी देवी ने कहा कि तत्काल स्मार्ट मीटर बंद हो, स्मार्ट मीटर में लाखों करोड़ों का घोटाला हुआ है। सरकार तुरंत इस मीटर को बंद करें। उन्होंने कहा कि जनता परेशान है। गरीब परेशान है। उसके पास पैसा नहीं है कि स्मार्ट मीटर में जो बिल आ रहा है, उसे वह रिचार्ज कराए, सरकार क्या कर रही है सरकार को तुरंत इस मीटर को बंद करना चाहिए। राबड़ी देवी ने कहा कि इसमें करोड़ों का घोटाला हुआ है, ये स्मार्ट मीटर दुखदायी है।

राबड़ी देवी ने सरकार को चुनौती दी कि वो जनता के बीच जाए और खुद देखे कि स्मार्ट मीटर से कितना बड़ा घोटाला हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि कह रही है कि हम लोग स्मार्ट मीटर पर बेकार में हंगामा कर रहे हैं तो मैं स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि आप कभी जनता के बीच जाइये, तब मालूम चलेगा कि इस स्मार्ट मीटर के जरिए कितना बड़ा घोटाला किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें हर जगह से स्मार्ट मीटर की शिकायतें मिल रही हैं। जनता स्मार्ट मीटर बंद करवाना चाहती है। एक जननेता होने के नाते वे जनता की आवाज उठा रही हैं।

इससे पहले जहरीली शराब से मौतों के मामले पर नीतीश सरकार और विपक्ष के बीच तनातनी हुई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार पर झूठे आंकड़े पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो 156 मौतों का आंकड़ा दिया है, वो सिर्फ़ तीन जिलों का है। पूरे बिहार में इससे कहीं ज्यादा मौतें हुई हैं। तेजस्वी ने कहा कि 156 मौतों का आंकड़ा सिर्फ तीन जिलों का है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

2 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

3 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

9 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

9 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

10 घंटे ago