Categories: BiharNEWS

बिहार में फार्मासिस्ट की इतने पदों पर होगी बहाली, मंगल पांडेय की बड़ी घोषणा

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. दरअसल बिहार के स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट की बंपर बहाली होने वाली है. इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में राज्य सरकार फार्मासिस्ट की बहाली की प्रक्रिया पूरी करने जा रही है. बिहार फार्मासिस्ट संवर्ग के 2473 पदों पर बहाली के लिए बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग को रिक्विजिशन भेज दी है. जल्द ही बहाली प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा गया है.

मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मैन पावर की संख्या बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाएं को बेहतर बनाने की दिशा में बिहार सरकार लगातार काम कर रही है. मंगल पांडेय ने कहा कि फार्मासिस्ट, दवाओं और उनके इस्तेमाल के विशेषज्ञ होते हैं. वे स्वास्थ्य देखभाल में पेशेवर होते हैं और दवाओं से जुड़े कई काम करते हैं. इन बहालियों से स्वास्थ्य विभाग को और अतिरिक्त ताकत मिलेगी.

फार्मासिस्ट पर होती है बड़ी जिम्मेदारी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फार्मासिस्ट दवाओं के स्टॉक रखना, संभालना, तैयार करना और वितरण करने का मुख्य कार्य करते हैं. मरीजों को दवाओं के सुरक्षित और प्रभावी इस्तेमाल के बारे में सलाह देना, मरीजों को दवाओं की सही खुराक बताना, मरीजों को दवाओं से जुड़े संभावित दुष्प्रभावों और अन्य जानकारी के बारे में बताना का भी कार्य करते हैं. वहीं डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों के साथ मिलकर मरीज़ों के लिए सबसे अच्छी दवा की सिफ़ारिश करना उनके प्रमुख कार्य होते हैं.

बहाली से युवाओं को मिलेगा रोजगार

मंगल पांडेय पांडेय ने का कि राज्य में फार्मासिस्ट की बहाली से युवाओं को रोजगार मिलेगा और राज्य की सरकारी अस्पतालों में मरीजों की उचित देखभाल में भी सहायता मिलेगी. राज्य में लगातार बहाली प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग में भी विभिन्न पदों पर बहाली से युवाओ में उत्साह है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार युवाओं को रोजगार देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अव्वल हैं. हम सभी उनके मार्गदर्शन में बहाली प्रक्रिया को पूर्ण करने की दिशा में उचित प्रयास कर रहे हैं. बिहार की जनता ने भी हमारे कार्यों की प्रशंसा उपचुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत दिलाकर की है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

5 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

8 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

10 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

12 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

13 घंटे ago