आईपीएल मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन दिल्ली कैपिटल्स ने तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को राइट-टू-मैच का इस्तेमाल करते हुए 8 करोड़ रुपये में खरीद लिया। मुकेश कुमार ने आईपीएल 2024 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। दमदार प्रदर्शन करने के बावजूद नीलामी से पहले उन्हें रिलीज़ कर दिया गया था।
दिल्ली कैपिटल्स ने फिर जताया मुकेश पर भरोसा
हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने एक बार फिर मुकेश कुमार पर भरोसा जताते हुए 8 करोड़ में खरीद लिया है। मुकेश कुमार का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में काफी अच्छा था और उनकी गेंदबाजी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले सीजन में मुकेश कुमार अपनी गेंदबाजी से कैसे प्रदर्शन करते हैं और दिल्ली कैपिटल्स की सफलता में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पंजाब किंग्स ने काफी देर तक मुकेश कुमार के लिए बोली लगाई। लेकिन अंत में दिल्ली ने आरटीमएम का इस्तेमाल कर मुकेश कुमार को अपने साथ जोड़ लिया। इसके बाद प्रीति जिंटा भी मायूसी नजर आईं। इस सीजन मुकेश कुमार को पंजाब की तरफ से खिलाने की ख्वाहिश प्रीति की अधूरी रह गई।
ऐसा रहा है आईपीएल करियर
मुकेश कुमार का आईपीएल करियर प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने 20 मैच खेले हैं और इनमें 29 की औसत और 10.43 की इकॉनमी रेट से 24 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर 3 विकेट लेना था, जो एक शानदार उपलब्धि है। साल 2024 आईपीएल सीजन में उन्होंने 10 मैचों में 21.64 की औसत से 17 विकेट लिए जो उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन को बताता है।
कौन हैं मुकेश कुमार
मुकेश कुमार बिहार से आते हैं। मुकेश कुमार गोपालगंज ज़िले के काकरकुंड गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बिहार से कोलकाता जाकर अपनी पहचान बनाने की कोशिश की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश के पिता ऑटो चलाते थे और चाहते थे कि उनका बेटा सरकारी अफसर बने। उन्होंने सीआरपीएफ की परीक्षा दी, लेकिन जब सफलता नहीं मिली, तो भी उन्होंने हार मानने के बजाय अपने सपने को जारी रखा और एक नई राह की तलाश की। आज क्रिकेट की दुनिया में वह अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…