Samastipur

IPL नीलामी में समस्तीपुर के 13 साल के वैभव सूर्यवंशी पर बरसा पैसा, राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में खरीदा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन के लिए दो दिवसीय मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था. इसमें समस्तीपुर के ताजपुर निवासी 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने धमाल मचा दिया है.

वो इस बार आईपीएल मेगा ऑक्शन में उतरने वाले सबसे युवा क्रिकेटर रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी की बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीद लिया.

वैभव पर 68वें सेट में बोली लगी. उसके बाद काउंटर का दौर शुरू हुआ और अंततः राजस्थान रॉयल्स की टीम ने समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी को एक करोड़ 10 लाख में खरीद कर अपनी टीम में शामिल कर लिया.13 साल के वैभव ने इसी साल जनवरी में बिहार की ओर से अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया. शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंडिया अंडर-19 टीम में शामिल किया गया जहां उन्होंने पहले ही मैच में शतक जड़ दिया.

इस प्रदर्शन के आधार पर बीसीसीआई ने वैभव को अगले महीने होने वाले अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया का हिस्सा बनाया हैं और जिले वासियों को उम्मीद है कि वह वहां भी अपनी छाप छोड़ने में सफल होकर विदेश में भी समस्तीपुर का झंडा पता का लहराएंगे.

वैभव के आईपीएल ऑक्शन में एक करोड़ 10 लाख की रकम में खरीदे जाने पर पूरे समस्तीपुर जिले में दिवाली जैसा माहौल है वैभव के पैतृक निवास ताजपुर में जश्न का माहौल है वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने जैसे ही वैभव के खरीदे जाने की सूचना मिली वह फूल नहीं समय और पूरे परिवार में और आस-पास में मिठाइयों बताकर खुशी का इजहार किया. वहीं समस्तीपुर जिले में जश्न का माहौल व्याप्त है.

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

2 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

2 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

3 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

12 घंटे ago