Bihar

बिहार के विभिन्न स्टेशनों से आज खुलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, छठ के बाद काम पर लौटने वाले देखें लिस्ट…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का शुक्रवार को समापन हो गया है। त्योहार पर घर आए दूसरे राज्यों में काम करने बिहार के लोग अब वापस काम पर लौटने की तैयारी में हैं। छठ पूजा के बाद पटना, मुजफ्फरपुर, सहरसा, दरभंगा समेत अन्य शहरों से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु समेत अन्य जगहों के लिए रेगुलर ट्रेनों में टिकट खाली नहीं हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। शुक्रवार 8 नवंबर को बिहार के विभिन्न स्टेशनों से तीन दर्जन से ज्यादा ट्रेनें खुलेंगी। आप यहां स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं।

पटना जंक्शन से आज ये स्पेशल ट्रेनें चलेंगी-

1. ट्रेन नंबर 03215 पटना-थावे स्पेशल वाया- पाटलिपुत्र, दिघवारा, गोपालगंज, दोपहर 12.10 बजे

2. ट्रेन नंबर 02393 पटना-नई दिल्ली स्पेशल- वाया डीडीयू, प्रयागराज, रात 8.10 बजे

3. ट्रेन नंबर 09344 पटना-अंबेडकर नगर स्पेशल वाया- प्रयागराज, सतना, दमोह, रात 9.30 बजे

4. ट्रेन नंबर 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल वाया- डीडीयू, कानपुर, आगरा फोर्ट, कोटा, रात 10.30 बजे

दानापुर से 8 नवंबर को रवाना होने वालीं स्पेशल ट्रेनें-

1. ट्रेन नंबर 09804 दानापुर-कोटा स्पेशल वाया- प्रयागराज छिवकी, सतना, रात 9.30 बजे

2. ट्रेन नंबर 03241 दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल वाया- जबलपुर, नागपुर, काटपाडी, दोपहर 3 बजे

3. ट्रेन नंबर 07022 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल वाया- प्रयागराज छिवकी, नागपुर, रामगुंडम, रात 10.30 बजे

4. ट्रेन नंबर 01144 दानापुर- मुंबई एलटीटी स्पेशल वाया- प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, भुसावल, रात 9.30 बजे

5. ट्रेन नंबर 06260 दानापुर- बेंगलुरु स्पेशल वाला- जबलपुर, नागपुर, काजीपेट, रात 8.50 बजे

बरौनी से 8 नवंबर को चलने वालीं स्पेशल ट्रेनें-

1. ट्रेन नंबर 09068 बरौनी- उधना स्पेशल वाया- छपरा, प्रयागराज, ग्वालियर, रात 11.45 बजे

2. ट्रेन नंबर 04645 बरौनी- जम्मू तवी स्पेशल वाया- हाजीपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, लुधियाना, दोपहर 3.15 बजे

3. ट्रेन नंबर 06060 बरौनी- कोयंबटूर स्पेशल वाया- जसीडीह, धनबाद, रांची, विजयवाड़ा, रात 11.45 बजे

4. ट्रेन नंबर 04720 बरौनी- हिसार स्पेशल वाया- पाटलिपुत्र, कानपुर सेंट्रल, दिल्ली, दोपहर 2 बजे

बिहार के अन्य स्टेशनों से आज खुलने वालीं स्पेशल ट्रेनों की सूची यहां देखें-

1. ट्रेन नंबर 05219 मुजफ्फरपुर- दिल्ली आनंद विहार स्पेशल वाया- पाटलिपुत्र, प्रयागराज, शाम 6 बजे

2. ट्रेन नंबर 07008 रक्सौल- सिकंदराबाद स्पेशल वाया- हाजीपुर, पाटलिपुत्र, प्रयागराज छिवकी, नागपुर, शाम 7.15 बजे

3. ट्रेन नंबर 01044 समस्तीपुर- मुंबई एलटीटी वाया- पाटलिपुत्र, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, नासिक रोड, रात 11.20 बजे

4. ट्रेन नंबर 02397 गया- दिल्ली आनंद विहार स्पेशल वाया- सासाराम, डीडीयू, प्रयागराज, दोपहर 2.15 बजे

5. ट्रेन नंबर 05585 रक्सौल- मुंबई एलटीटी स्पेशल वाया- दरभंगा, पटना, प्रयागराज छिवकी, भुसावल, शाम 4.55 बजे

6. ट्रेन नंबर 04031 सहरसा-दिल्ली आनंद विहार स्पेशल वाला- रक्सौल, गोरखपुर, मुरादाबाद, दोपहर 1 बजे

7. ट्रेन नंबर 04057 मुजफ्फरपुर-दिल्ली आनंद विहार स्पेशल वाया- गोरखपुर, लखनऊ, रात 11 बजे

8. ट्रेन नंबर 03120 दरभंगा-सियालदह स्पेशल वाया- बरौनी, किऊल, झाझा, रात 11.30 बजे

9. ट्रेन नंबर 04673 जयनगर- नई दिल्ली स्पेशल वाया- पटना, प्रयागराज, शाम 6 बजे

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

7 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

8 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

9 घंटे ago