Bihar

तेजस्वी ने याद दिलाई नोटबंदी की बरसी, बताया विश्व का सबसे बड़ा घोटाला; बोले- BJP ने काले धन से बनाए फाइव स्टार ऑफिस

बिहार में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होने मीडिया से बातचीत में नोटबंदी याद दिलाई। तेजस्वी ने कहा कि शायद आप लोग भूल गए होंगे, कि आज नोटबंदी की 8वीं बरसी है। इस फैसले के कारण अपनी जान गंवाने वाले सैकड़ों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। तेजस्वी ने नोटबंदी को दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया।

तेजस्वी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा कि आज नोटबंदी की आठवीं बरसी है। प्रधानमंत्री जी द्वारा बिना सोचे समझे लागू किए गए इस फैसले के कारण मारे गए सैंकड़ों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। नोटबंदी विश्व का सबसे बड़ा घोटाला है। इसके कारण भ्रष्टाचार में बेतहाशा वृद्धि हुई।

तेजस्वी ने आगे कहा कि बीजेपी ने देशभर के प्रत्येक जिले में अपने लिए जमीनें खरीदी, फाइव स्टार कार्यालय बनवायएं, हजारों करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदें। स्विस बैंकों में 2014 के बाद भारत का काला धन बढ़ा, आतंकवादी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई। सारे कथित भ्रष्टाचारी एजेंसियों के डर से बीजेपी में समा गए।वैसे प्रधानमंत्री जी और बीजेपी के लोग नोटबंदी के गुनाह को याद करने में अब सकुचाते, शर्माते और कांपते क्यों है?

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में महागठबंधन की जीत होगी। झारखंड में भी इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगी। तेजस्वी कहा कि नफरत की राजनीति ज्यादा दिन चलती नहीं है। बिहार ही नहीं भारत की जनता जान चुकी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या का रिजल्ट क्या हुआ? और जो लोग नफरत बांट रहें हैं, उन्हें भगवान तो सजा देगा ही देश की जनता भी सजा देगी। अयोध्या में भगवान राम का आशीर्वाद इंडिया गठबंधन को मिला था।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

4 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

6 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

11 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

12 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

12 घंटे ago