बिहार के तीन हजार पुलिसर्मियों के लिए खुशखबरी है। एक महीने के भीतर तीन हजार पुलिसर्मियों का प्रमोशन किया जाएगा। जिसमें सिपाहियों से लेकर एएसआई और एसआई समेत विभिन्न रैंक के पुलिस कर्मी शामिल रहेंगे। इससे पहले 11,789 पुलिसकर्मियों को कार्यकारी प्रभार में प्रोन्नति दी गई थी। इसकी जानकारी शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने दी।
एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि योग्य पदाधिकारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। रिटायरमेंट के बाद सीटें खाली हुई हैं। ASI, एसआई, सिपाही को नई जिम्मेदारी दी जाएगी। एक माह में कार्यकारी प्रभार देने की स्थिति में आ जाएंगे। संबंधित पुलिसकर्मियों का सर्विस बुक, सेवा रिकॉर्ड, अभिलेख मंगाया गया है।
इसके अलावा एडीजी ने आगे कहा कि बिहार कैडर के 5 नए आईपीएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण के लिए जिला आवंटित किया गया। सभी की ट्रेनिंग स्टेट पुलिस एकेडमी राजगीर में चल रहा है। यहां से निकलने के बाद डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग में जाएंगे। 5 में से 4 महिला पदाधिकारी हैं। इसमें IPS शैलजा, संकेत कुमार, गरिमा, साक्षी, कोमल मीणा शामिल हैं।

एडीजी जितेंद्र गंगवार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से सोनपुर मेले में प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें विभाग से संबंधित जानकारी आम लोगों के लिए उपलब्ध है। 22 नवंबर से सोनपुर मेला परिसर में जन संवाद कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है । इसमें वरीय पुलिस अधिकारी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी देंगे।
समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-16 करूआ…
समस्तीपुर : ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान-2026’ के तहत रविवार को शहर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर लाइन डीएसपी सुनील कुमार के बाॅडीगार्ड अमन कुमार की रविवार की सुबह…
बिहार में सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों के लिए राहत भरी खबर है. अब हादसे…
बिहार के जिलों में इन दिनों कहीं धूप तो कहीं छांव वाली स्थिति बनी हुई…
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार के लिए अपना खजाना खोल दिया है। बिहार…