Bihar

एक्सप्रेस वे पर धधक उठी दिल्ली से बिहार आ रही बस, यात्रियों में चीख-पुकार

दिल्ली से बिहार के सुपौल आ रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस में आग लगने की घटना सामने आई है. हादसा उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुआ है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान यात्रियों और बस चालक-परिचालक ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई.

हादसा हाथरस जिले के थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव मिढावली के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ. जानकारी के मुताबिक दिल्ली के वजीराबाद से एक डबल डेकर बस रात करीब 8 बजे यात्रियों को लेकर बिहार के सुपौल आ रही थी. इस बस में अचानक आग लग गई.

जानकारी के मुताबिक आग बस की छत पर रखे हुए सामान की वजह से लगी. आग की लपटों को उठता देख बस में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई. इस बीच यात्रियों ने तत्काल बस को रुकवाया और कूदकर अपनी जान बचाई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.

मामले की जांच में जुट गई है पुलिस

बता दें कि जब तक दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी. इस दुर्घटना के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित रहा. आग लगने के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सुरक्षा को लेकर खड़े हुए सवाल

इस घटना ने एक बार फिर लंबी यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. शुक्र है कि हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई, लेकिन समय रहते बचाव कार्य न होता तो नतीजा कुछ और हो भी सकता था. हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. लेकिन थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

5 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

8 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

10 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

12 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

13 घंटे ago