Bihar

बिहार: बहन की शादी के दिन भाई की चाकू गोदकर हत्या, घर की खुशी बदली मातम में; जानें मामला

बेतिया के नौतन प्रखंड स्थित खलवा गहरी गांव में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बहन की शादी के दिन हुई घटना से खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। मृतक की पहचान जसूल अंसारी के 20 वर्षीय बेटे अब्दुल खालिक के रूप में हुई है। यह हृदयविदारक घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे हुई। शादी से महज कुछ घंटे पहले हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

खुशी के मौके पर शोक में डूबा परिवार

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में अब्दुल खालिक को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) बेतिया पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को खालिक की बहन की शादी होनी थी, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया।

पुराना विवाद या प्रेम प्रसंग?

मृतक के भाई अब्दुल काबिर ने आरोप लगाया कि गांव के गुलफाम अंसारी, शाहरुख अंसारी, मनौवर अंसारी और उनके अन्य सहयोगियों ने पूर्व के विवाद के कारण खालिक पर हमला किया। घटना महमजान अंसारी के दरवाजे के सामने हुई। हालांकि, ग्रामीणों में चर्चा है कि यह घटना किसी प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है। पुलिस ने हत्या के पीछे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुटी

जगदीशपुर थाना पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। एसडीपीओ रजनीकांत प्रियदर्शी ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। घटना के बाद परिजनों ने थाने में पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गांव में तनाव का माहौल

इस घटना के बाद खलवा गहरी गांव में दहशत का माहौल है। लोगों के बीच घटना को लेकर चर्चा का दौर जारी है। शादी के दिन हुए इस हादसे ने गांव के माहौल को गमगीन कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मृतक के परिवार ने सरकार और प्रशासन से दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

5 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

6 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

18 घंटे ago