Bihar

आधी रात को पप्पू यादव के घर की हुई रेकी, जारी किया CCTV फुटेज; बताया जान का खतरा

सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि पप्पू यादव को धमकी देने वाले आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद पप्पू यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि उनके मधेपुरा स्थित आवास की रेकी की गई है। उन्होंने एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया है, जिसमें कुछ लोग उनके घर के बाहर दिख रहे हैं, जो बाद में कार से चले जाते हैं। वहीं पप्पू यादव ने कहा है कि मुझे 14 तारीख से लगातार धमकी दी जा रही है।

एक शख्स दिल्ली से गिरफ्तार

बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद पप्पू यादव को मोबाइल पर धमकी देने वाले एक शख्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि मुझे नहीं पता है कि पकड़ा गया शख्स कौन है या किस गैंग से ताल्लुक रखता है, लेकिन मुझे कई बार अलग-अलग नंबर से कॉल और एसएमएस के माध्यम से धमकी मिली है। उन्होंने कहा है कि मयंक नाम के एक शख्स का मलेशिया से बार बार फोन आता है और कहता है मेरे रास्ते से हट जाओ नहीं तो जान से मार देंगे।

मधेपुरा आवास की हुई रेकी

सांसद पप्पू यादव ने आगे कहा है कि दो दिन पहले मेरे आवास मधेपुरा के खुर्दा में रेकी की गई है। साथ ही मेरे परिवार के लोग को भी धमकी दी जा रही है।

पप्पू यादव ने दिल्ली से गिरफ्तार किए गए शख्स पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि गिरफ्तार किया गया युवक सिरफिरा है या अपने आप को छिपा रहा है। मलेशिया या कनाडा से अपने साली का नंबर लेकर फोन करना ये आश्चर्य की बात है। ऐसा मैं नहीं मानता हूं, लेकिन एक-दो धमकी नहीं बल्कि 14 तारीख से लगातार धमकी दी जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

3 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

8 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

9 घंटे ago