Bihar

दुर्घटना: कटिहार में छठ से पहले हादसा, नदी में पलटी नाव, कई लोगों के लापता होने की खबर

बिहार के कटिहार से में बड़ा नाव हादसा हो गया है जिसमें कई लोगों के लापता होने की खबर है. अपडेट जानकारी के अनुसार अब तक तीन लोग लापता बताए जा हैं जिनकी तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि नाव पर 12 लोग सवार थे और छोटी नाव पर अत्यधिक वजन होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और नाव गंगा में डूब गई. इसमें 12 लोग पानी में समा गए, लेकिन 9 लोग या तो तैरकर बाहर आ गए या फिर उन्हें स्थानीय लोगों ने बचा लिया. लेकिन, तीन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, नाव पर सवार होकर गंगा दियारा के इलाके के लोग परवल की खेती करने के लिए जा रहे थे. घटना मनिहारी थाना क्षेत्र के दिलारपुर के केवला घाट के पास की है.

इस घटना में फिलहाल नाव में लगभग 11 से 12 लोगों के नाव पर सवार होने की बात स्थानीय स्तर पर बताई जा रही है. फिलहाल नाव के दुर्घटना की घटना स्थानीय स्थानीय को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर की टीम भी मौके पर पहुंच गई. बचाव और राहत का कार्य किया जा रहा है और शासन प्रशासन के कई अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है.

घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया और इसके बाद आसपास की भीड़ भी उमड़ आई. हालांकि, आधिकारिक स्तर पर न तो लापता होने या न ही किसी की मौत होने की कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है. लेकिन, स्थानीय लोग यह बता रहे हैं कि नाव पर 11 से 12 लोग सवार थे जिसमें महिला पुरुष और बच्चे भी थे. अपुष्ट जानकारी के अनुसार, तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं, वहीं किसी की मौत की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

13 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

13 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

13 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

21 घंटे ago