National

इस्तीफा नहीं दिया तो सीएम योगी का करेंगे बाबा सिद्दिकी जैसा हाल, मुंबई पुलिस को मिली धमकी

मुंबई पुलिस को एक धमकी मिली है, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले वाले ने कहा है कि अगर योगी आदित्यनाथ दस दिन में इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनका हाल भी बाबा सिद्दिकी जैसा किया जाएगा। मुंबई पुलिस की ट्रैफिक कंट्रोल सेल को शनिवार शाम को यह धमकी भरा संदेश मिला है। हालांकि धमकी किसने दी है, इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है, क्योंकि यह संदेश अननोन नंबर से आया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

वहीं, धमकी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि 12 अक्टूबर को एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की उनके बेटे जीशान सिद्दिकी के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने की बात बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस सिलसिले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में 500 नेशनल और इंटरनेशनल फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। ऐसा सिर्फ दो हफ्तों के अंदर हुआ है। इसके चलते कई उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। हालांकि बाद में सुरक्षा एजेंसियों ने इन धमकियों को झूठा करार दिया था। यह धमकियां सोशल मीडिया के जरिए दी गई थीं।

बाद दें कि हाल ही में सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स ने अभिनेता से दो करोड़ रुपए मांगे थे। जानकारी के मुताबिक इस शख्स का नाम आजम मोहम्मद मुस्तफा है। वह मुंबई के बांद्रा ईस्ट का रहने वाला है। इसी तरह नोएडा में एक 20 वर्षीय शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति ने सलमान खान और बाबा सिद्दिकी के बेटे जीशान को धमकी थी। इस व्यक्ति की पहचान मोहम्मद तैय्यब के रूप में हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

14 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

14 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

22 घंटे ago