Categories: BiharNEWS

आज आ सकता है BPSC 69वीं का फाइनल रिजल्ट, 475 पदों के लिए हुआ था एग्जाम

बिहार लोक सेवा आयोगकी 69वीं का फाइनल रिजल्ट आज मंगलवार को आयोग जारी कर सकता है. राज्य में पीसीएस स्तर के 475 पदों पर वैकेंसी के लिए मेंस परीक्षा में 1295 अभ्यर्थी सफल हुए थे, जो इंटरव्यू राउंड में शामिल हुए. अक्टूबर महीने की समाप्ति तक इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो गई है और रिजल्ट भी तैयार कर लिया गया है.

आज आएगा 69वीं बीपीएससी का फाइनल रिजल्ट:

बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं सिविल सर्विसेज परीक्षा नवंबर के अंतिम सप्ताह तक जारी करने का लक्ष्य रखा था. जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट तैयार कर लिया गया है. आज से अगले 2 दिनों के बीच कभी भी बिहार लोक सेवा आयोग रिजल्ट जारी कर सकता है.

कैसे देखें बीपीएससी का रिजल्ट?:

फाइनल रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. अभ्यर्थी यहां रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड करके भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर अभ्यर्थियों को रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद जिस पद के लिए अप्लाई किए हैं, उसे ओपन करके चेक कर सकते हैं. यह रिजल्ट का पीडीएफ ओपन हो जाएगा. जिसमें अभ्यर्थी अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

3 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

5 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

7 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

7 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

10 घंटे ago