Bihar

13 नवंबर को PM मोदी दरभंगा AIIMS का करेंगे शिलान्यास, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे बिहार सरकार के अधिकारी

बिहार के दूसरे एम्स का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवम्बर को करने जा रहे है। जिसकी तैयारी की जायजा लेने के लिए बिहार सरकार के अधिकारियों का दौरा शुरू हो गया है। उसी कड़ी में बुधवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त स्वास्थ्य सचिव संजय सिंह व डायरेक्टर डॉक्टर माधवानंद कार, दरभंगा के भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर सहित जिला के तमाम आला अधिकारी के साथ शोभन स्थित एम्स निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

वही निरीक्षण के बाद बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 13 नवंबर को संभावित आगमन है। जिसको लेकर आज हम लोग दरभंगा पहुंचे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि बिहार राज्य में जो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उच्च पथ का काम NHAI के द्वारा किया गया है।उसका लोकार्पण होना है।

बता दें कि वर्षो से मिथिलांचल के लोग एम्स के लिए इंतजार कर रहे थे, उसका भूमि पूजन का कार्यक्रम है। उसी आलोक में पटना से सभी विभाग के अधिकारी स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर रहे है। निरीक्षण के दौरान कई बातों पर गौर किया है। जिनका चर्चा यहां के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ कर कार्यक्रम को कैसे सफल बनाएंगे। इस पर हमलोग चर्चा करेंगे।

बताते चले कि बिहार के दूसरे एम्स का निर्माण दरभंग जिला के शोभन बाईपास में 1261 करोड़ से होना है। केंद्र सरकार 25 अक्टूबर को इसके लिए ई टेंडर के माध्यम से निविदा भी निकाल दी गई है। बिहार के दूसरे एम्स के भीतर आईसीसीयू, क्रिटिकल केयर आदि विभागों के लिए 175 बेड, सर्जरी, ऑर्थो, ऑप्थालमॉलॉजी विभाग में 120 बेड जबकि मेडिसिन विभाग में 60 और पीडियाट्रिक में 60 बेड स्त्री एवं प्रसूति विभाग में 75 बेड, डर्मेटोलॉजी में 15 बेडों की व्यवस्था रहेगी। एम्स निर्माण की जिम्मेदारी HSCC कंपनी को दिया गया। उसी का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी 13 नवम्बर को करने आ रहे है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago