Bihar

बिहार में एक फ्लैट के 1 महीने का बिजली बिल 6 करोड़, स्मार्ट मीटर के कारनामे से मकान मालिक के उड़े होश

राजधानी पटना के आशियाना नगर में स्मार्ट बिजली मीटर की बिलिंग में गड़बड़ी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बिजली कंपनी ने एक घरेलू उपभोक्ता को एक महीने का छह करोड़ से अधिक का बिजली बिल भेजा है। मैसेज आने के साथ गुरुवार को घर की बिजली भी गुल हो गई। हालांकि उपभोक्ता की शिकायत के बाद रात आठ बजे बिजली बहाल हुई। इस बीच घर के लोग बिन बिजली-पानी के परेशान रहे।

शिखा कुमारी के तीन कमरे के फ्लैट के लिए सिंगल फेज लाइन और बिजली लोड तीन किलोवाट है। 1300 वर्ग फुट के फ्लैट के फ्लैट में तीन एसी, तीन पंखा, पांच बल्ब और एक फ्रीज का इस्तेमाल होता है। गर्मी में इनके घर का बिल मासिक औसतन पांच हजार तक आता रहा है। जाड़े में एसी-पंखा बंद होने से यह बिल दो हजार तक आता है। नवंबर का बिल छह करोड़ का है। बिजली विभाग से जुड़े एक इंजीनियर के मुताबिक, यदि तीन एसी, दो पंखा और एक फ्रीज 24 घंटे तक लगातार एक महीने चलेंगे तो बिल 20 हजार तक आएगा।

आशियाना विद्युत आपूर्ति डिविजन की सिखा कुमारी ( 101343737) ने बताया कि 6,23,86,690.87 करोड़ का बिजली बिल भेजा गया है। 25 नवंबर को 400 रुपए का रिचार्ज किया था और 28 नवंबर को यह भारी-भरकम बिल माइनस में दिख रहा है। पीड़ित ने पेसू को शिकायत की है।

वहीं आशियाना विद्युत आपूर्ति डिविजन के विद्युत कार्यपालक अभियंता नीरज ने बताया कि गड़बड़ी की शिकायत मिली है। स्मार्ट मीटर ऑटोमेटिक रीडिंग लेता है। कभी-कभार मीटर रिवर्स कर जाता है जिससे रीडिंग अधिक हो जाता है। सुधार करने की प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान जांच में रीडिंग सही है। इतना बिल आना संभव नहीं है। यह गलत बिल बना है। जल्द सुधार करेंगे। मीटर लगाने वाली कंपनी ईडीएफ को मेल भेजा है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

3 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

6 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

10 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

10 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

10 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

11 घंटे ago