Bihar

‘तुम्हारी बहन के चलते समाज में किसी की शादी नहीं हो रही’, बिहार की पहली ट्रांसजेंडर दारोगा के भाई पर जानलेवा हमला

बिहार की ट्रांसजेंडर दारोगा के भाई पर हमला का मामला सामने आया है. घटना बांका जिले के बांका पंजवारा की है. भाई मुनमुन कुमार सिंह ने पंजवारा थाना में दिए आवेदन में 20 से 25 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है.

20 से 25 लोगों पर मारपीट का आरोपः

घटना एक सप्ताह पूर्व की है. इसके बारे में मुनमुन कुमार सिंह ने बताया है कि वे अपनी पुस्तैनी जमीन पर नव निर्मित घर में सीढ़ी का काम करवा रहे थे. इस दौरान घर में 20 से 25 लोग घुस गए. जबरदस्ती घर में घुसकर मारपीट करने लगे. मुनमुन सिंह ने राजा सिंह, आनंद सिंह, ललित किशोर सिंह, अंकित कुमार और अन्य लोगों का नाम आवेदन में दिया है.

दारोगा के लिए अभद्र भाषा का प्रयोगः

मुनमुन सिंह ने बताया कि सभी ने मेरे साथ मारपीट की और मेरी बहन को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारी बहन दारोगा बनकर समाज का नाम खराब कर रही है. तुम्हारी बहन के कारण समाज में किसी की शादी नहीं होगी. यही सब बोलते के बाद धमकी दी कि पुलिस में शिकायत की तो और मारपीट की जाएगी.

पुलिस ने कहा-जमीन विवाद का मामलाः

हालांकि पुलिस इसे जमीन विवाद बता रही है. पंजवारा थानाध्यक्ष ने जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया है. जमीन विवाद में मारपीट का मामला है. दोनों के आवेदनों की जांच की जा रही है.

9 जुलाई को आया था रिजल्टः

मानवी मधु कश्यप देश की पहली महिला ट्रांसजेंडर दारोगा है. बता दें कि बिहार में 9 जुलाई का जारी बिहार पुलिस भर्ती रिजल्ट में तीन ट्रांसजेंडर दारोगा का चयन हुआ था जिसमें दो ट्रांसमेन और एक मानवी मधु ट्रांसवुमेन दारोगा हैं. चार भाई बहनों में सबसे बड़ी मधु के पिता नहीं हैं. उन्होंने अपनी परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago