Bihar

जेडीयू सांसद की बेबसी देखिए, छोटा बाबू भी फोन नहीं उठा रहा; नीतीश पर तेजस्वी ने फिर कसा तंज

बिहार के नेता प्रतिपक्ष इन दोनों विदेश यात्रा पर हैं पत्नी और बेटी के साथ दुबई की सैर कर रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी राजनीति जारी है एक बार फिर बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर जेडीयू सांसद का एक वीडियो पोस्ट करके उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अधिकारी किसी से नहीं डरते। यही वजह है कि डीएम एसपी की बात छोड़िए, छोटा बाबू भी संसद का फोन नहीं उठाता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सीएम किसी से भी फीडबैक नहीं लेते हैं।

तेजस्वी यादव ने विदेश की धरती से नीतीश कुमार के खिलाफ सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है जो जेडीयू सांसद सुनील कुशवाहा का है। सांसद अधिकारियों को फोन करके अपनी बेबसी दिखा रहे हैं। वीडियो में बाल्मीकि नगर से जदयू के सांसद सुनील कुशवाहा एक अधिकारी को फोन करके कह रहे हैं कि आपको सुबह से फोन किया जा रहा है, लेकिन आप फोन तक नहीं उठाते। इससे सरकार की बदनामी होती है। तेजस्वी ने इस वीडियो को हथियार बनाकर नीतीश कुमार पर व्यंग की तीर चला दिया है।

तेजस्वी यादव ने लिखा है- ये वाल्मीकिनगर से जदयू के सांसद है। नौकरशाही से त्रस्त बेचारे सांसद महोदय की बेबसी और बेचारगी देखिए। DM-SP को तो छोड़िये सुबह से फोन किए जा रहे है लेकिन छोटा बाबू भी फोन नहीं उठा रहा।नेताओं को सरकार की बदनामी का डर रहता है लेकिन DK-NK मॉडल पर चल रहे बिहार के अधिकारियों को किसी का डर नहीं है?

तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में लिखा है कि CM को तो होश ही नहीं है। CM अपने ही दल के नेताओं के फीडबैक पर काम नहीं करते विपक्ष की तो छोड़ ही दीजिए। तेजस्वी यादव के इस ताजा सोशल मीडिया पोस्ट से राजनीति गर्म हो गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago