Bihar

बिहार: गुस्साएं बाढ़ पीड़ितों ने रोड को किया जाम, पथराव कर पुलिस कर्मियों को खदेड़ा

मुजफ्फरपुर में बाढ पीड़ितों को किसी तरह की सरकारी मदद नहीं मिल रही है। इसी बात से गुस्साएं लोगों ने टायर जलाकर मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जिससे यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। आक्रोशित लोगों का कहना है कि हमारी सुनने वाला कोई नहीं है इसलिए सड़क पर जिंदगी काट रहे है और जिला प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।

बिहार में बाढ़ के बीच प्रशासन की बेरुखी से गुस्साएं बाढ़ पीड़ितों ने बांस बल्ला लगाकर बीच सड़क पर टायर जलाया और मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रोड को जाम कर दिया। सरकार की बेरुखी से नाराज उग्र बाढ़ पीड़ितों ने इस दौरान पुलिस को खदेड़ा और पथराव किया। जिसके बाद पुलिस कर्मी वहां से जान बचाकर भागे। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया है।

आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने सरकार और उनके अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि ये लोग सिर्फ फोटो खिंचवाने आते हैं लेकिन मदद नहीं करते। बाढ़ पीड़ितों के लिए किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। अधिकारी भी फोटो खींचवाने में मशगूल रहते हैं। बिहार में करीब 17 जिले वाढ से प्रभावित है। जिसमें बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भी बाढ़ से कई प्रखंड के दर्जनों गांव प्रभावित है। इसी बीच सरकार के तरफ से दी जाने वाली बाढ़ पीड़ितों को राहत की कोई मुकम्मल व्यवस्था मुजफ्फरपुर में नहीं है। जिसके कारण मुजफ्फरपुर में बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा अचानक फुट पड़ा जिसके बाद बांस बल्ला लगाकर मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रोड को जाम कर दिया।

वही टायर को भी बीच सड़क पर जलाकर आवागमन को पूरी तरह से बाधित कर दिया। बता दें कि मुजफ्फरपुर ज़िले में जहां एक तरफ बीते दिनों बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि से ज़िले के औराई, कटरा और गायघाट प्रखंड के तकरीबन दो दर्जन से अधिक पंचायत पूरी तरह से बाढ़ से प्रभावित हो गया है, इसके बाद बाढ़ पीड़ित लोग ऊंचे स्थानों के साथ-साथ मुख्य सड़कों पर अपना आशियाना बनाए हुए हैं कई जगहों पर प्रशासन ने जो व्यवस्था की है वो मुकम्मल नहीं है।

हालांकि दो दिनों में बागमती नदी के जलस्तर में आई कमी के बाद लोगों ने ठीक से राहत की सांस ली भी नहीं थी कि औराई प्रखंड के रामखेतारी पंचायत में लखनदेई नदी का तटबंध टूट गया जिससे तकरीबन एक दर्जन पंचायत बाढ़ से प्रभावित हो गये तो वहीं दूसरी तरफ सीतामढ़ी में बीते दिनों बागमती नदी का तटबंध टूट गया था और जिसके आगोश में मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड के कई पंचायत आ गए थे तो यूं कहें कि औराई प्रखंड के लोगों को नदियों के त्रासदी का सामना करना पड़ा ऐसे में लोग पिछले कई दिनों से मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी NH 77 को अपना आशियाना बना रखे है और अपने बच्चे सपरिवार और मवेशियों को लेकर NH 77 किनारे ही अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

इसी बीच शुक्रवार को अचानक बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा फूट पड़ा और बाढ़ पीड़ितों के द्वारा सड़कों पर बास बल्ला लगाकर मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया वहीं सड़क जाम कर रहे लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से हम सड़कों पर रह रहे हैं बावजूद इसके जिला प्रशासन के द्वारा हमें किसी तरह की कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही है। वही सड़क जाम की सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुंची औराई थाने की पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

8 घंटे ago

BRB कॉलेज में छात्राओं की सुविधाओं को लेकर सौंपा आवेदन, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने और गर्ल्स कॉमन रूम व्यवस्थित करने की मांग

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…

8 घंटे ago

रोसड़ा में घटना के 5 साल बाद लूटकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…

8 घंटे ago

सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास बैज, बिहार पुलिस को मिलने जा रहा सर्वोच्च सम्मान

बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय में दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या; मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

22 घंटे ago