Bihar

ट्रैफिक रूल तोड़ा तो बुरे फंसेंगे, चालान राशि 90 दिनों में जमा नहीं किया तो काली सूची में डाले जायेंगे, जानिये इसका मतलब

बिहार में ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए परिवहन विभाग और सख्त हो गया है। विभाग ने कटे चालान की राशि के लिए समय सीमा तय कर दी है। चालान की दंड राशि 90 दिनों में जमा नहीं कराने पर वाहन को ही काली सूची में डाल दिया जाएगा। इसके बाद वाहन मालिक उस गाड़ी का फिटनेस, प्रदूषण, स्वामित्व ट्रांसफर आदि कुछ भी नहीं करा पाएंगे। मतलब गाड़ी पूरी तरह से बेकार हो जाएगी।

दरअसल, विभागीय समीक्षा में पाया गया है कि चालान कटने के बाद भी लोग एक-एक साल तक जुर्माने की राशि नहीं दे रहे। इस सुस्ती को देखते हुए विभाग ने सभी जिलों को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। नयी व्यवस्था के बाद लोगों को यातायात नियमों को तोड़ने के बाद जब उनके मोबाइल पर मैसेज आता है, तो वाहन मालिक को मालूम होता है कि उनका चालान कटा है। मैसेज मिलने के 90 दिनों के भीतर हर हाल में जुर्माने की राशि जमा करा देना होगा।

कैमरों के जरिये पकड़े जा रहे नियम तोड़नेवाले

ई-चालान काटे जाने की व्यवस्था की निगरानी के लिए गांधी मैदान के पास कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बनाया गया है। यहां राजधानी के विभिन्न इलाकों में लगे कैमरों से यातायात व्यवस्था पर पूरी नजर रखी जा सकती है। इन कैमरों के जरिए हेलमेट या सीट बेल्ट नहीं लगाने, ट्रैफिक सिग्नल या स्पाट लाइट का उल्लंघन करने, ओवर स्पीड, ट्रिपल राइड आदि पर ई-चालान काटा जाता है।

जल्द लगाये जायेंगे 350 एएनपीआर कैमरे

पूरे प्रदेश में अगले साल अप्रैल तक 350 एएनपीआर कैमरा लगाने का लक्ष्य तय किया है। खासकर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बिहारशरीफ, मुजफ्फरपुर व भागलपुर में भी एएनपीआर कैमरा लगाया जा रहा है। परिवहन विभाग ने जिलों से एएनपीआर कैमरा की जरूरत के आधार पर चयनित स्थलों की सूची मांगी है। पटना के आसपास के इलाकों में भी ऐसे कैमरे लगाने की योजना है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

2 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

3 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

5 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

8 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

10 घंटे ago