Bihar

हेलिकॉप्टर के पानी में उतरने के मामले में अब कोर्ट ऑफ इंक्वायरी, अफसरों से होगी पूछताछ

बिहार के मुजफ्फरपुर में औराई में लखनदेई नदी किनारे मधुबन बेसी गांव के पास बुधवार को बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री का वितरण करने के दौरान हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। अब इस मामले की जांच वायुसेना ने शुरू कर दी। हेलिकॉप्टर को उड़ान से पहले फिटनेस देने वाली टीम से भी पूछताछ की जाएगी। राहत कार्य के लिए हेलीकॉप्टर पर प्रतिनियुक्त वायुसेना के अधिकारी से भी पूछताछ होगी।

दरअसल, वायुसेना की एक टीम ने बुधवार को पानी में खड़े हेलिकॉप्टर से एफडीआर (फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर) यानी ब्लैक बॉक्स जांच के लिए निकाल लिया था। बताया जा रहा है कि उसमें घटना से संबंधित पूरी जानकारी रिकार्ड होगी। इंजन में आयी गड़गड़ी की जानकारी हेलिकॉप्टर में मौजूद स्क्वायड्रन लीडरों ने अपने कंट्रोल को दी होगी। इसका डाटा भी ब्लैक बॉक्स में रिकॉर्ड होगा। उसके अध्ययन के बाद ही वायुसेना हादसे की मूल वजह को जान सकेगी।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि इंजन फेल होने से हेलिकॉप्टर की बुधवार को मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड के मधुबन बेसी गांव में पानी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। इससे उसपर सवार चारों लोगों की जान खतरे में आ गयी थी। ग्रामीण नावों से मौके पर पहुंच गए और हेलिकॉप्टर में सवार दो पायलट और दो जवानों को सुरक्षित निकाल लिया। फिलहाल, सभी गोरखपुर में हैं। बताया जाता है कि उनकी इंक्वायरी वहीं होगी। हेलीकॉप्टर पर दो स्क्वाड्रन लीडर, एक एयरगनर और एक वायु अग्निवीर सवार थे।

वायुसेना के पदधिकारियों का कहना है कि यह एक उन्नत हल्का हेलिकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव था, जिसे बहुउद्देशीय सैन्य अभियानों के लिए डिजाइन किया गया था। यह दरभंगा एयरबेस के अधीन था। यह हेलिकॉप्टर 111 हेलीकॉप्टर यूनिट बरेली (उत्तर प्रदेश) का है। इसकी जांच के लिए वायुसेना की मैकेनिकल विंग बरेली और गोरखपुर से आएगी। मौके पर जांच के बाद ही उसे दरभंगा फिर आगे की जांच के लिए बरेली ले जाया जाएगा।

फिलहाल इसकी सुरक्षा के लिए स्थानीय थाना के पदाधिकारी और वायुसेना के एयरमैन की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सेल्फी के लिए एक स्पॉट बन गया है। एयरफोर्स ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वह इस हेलिकॉप्टर के साथ सेल्फी नहीं लें। ना ही उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें।

इधर, जानकारों का कहना है कि दरभंगा में एक केयर एंड मेंटेनेंस यूनिट है। लेकिन, यहां हेलीकॉप्टर की मरम्मत करने वाली टीम नहीं है। इससे इस हेलीकॉप्टर की मरम्मत दरभंगा में नहीं हो सकेगी। तकनीक सपोर्ट इसके पैरेंट (मूल) बेस से मिलने पर इसकी मरम्मत की जा सकेगी। इस हेलीकॉप्टर का मेन रोटर ब्लेड निकालकर अंडर स्लिंग ऑपरेशन कर इसे दरभंगा ले जाया जाएगा। वहां उसे रि-एसेंबल और रिपेयर कर एयर टेस्ट करने के बाद अपने बेस पर ले जाया जाएगा। बाढ़ का पानी सूखने पर इसे डिस्मेंटल कर सड़क मार्ग से दरभंगा ले जाया जा सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago