बिहार में प्रीपेड मीटर को लेकर घमासान मचा हुआ है. आज राजद ने पूरे बिहार में स्मार्ट मीटर के विरोध प्रदर्शन किया. राजद का कहना है कि सरकार इस योजना के माध्यम से गरीबों को लूट रही है. तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्मार्ट मीटर को लेकर 13 सवाल पूछा. अब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के सवाल पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार किया है. जदयू प्रवक्ता ने कहा कि, प्रीपेड मीटर लगाने वाला बिहार न पहला राज्य है और न अंतिम. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव दुबई प्रवास कर हैं. दुबई में भी प्रीपेड मीटर लगा हुआ है. उसे उखाड़ कर ले आइए और कार्यकर्ताओं को दिखाइए और बताइए कि वहां भी लगा हुआ था.
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि देश के केरल राज्य में 100 फीसदी घरों में प्रीपेड मीटर लगा हुआ है. तमिलनाडु में 93 फीसदी घरों में, पंजाब के 76 फीसदी घरों में प्रीपेड मीटर लगा हुआ है. इसमें वहां रह रहे बिहारी लोगों के घर भी शामिल हैं. इन राज्यों में जो बिहार के रहने वाले लोग प्रीपेड मीटर के आर्थिक मार को झेल रहे हैं, ऐसे में आप कब इन राज्यों में प्रतिकार के लिए जाइएगा. जब ये प्रकिया तैयार की जा रही थी, तो आप सत्ता के साझेदार थे. उस समय आपकी जुबान खामोश क्यों रहती थी.
बता दें कि पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सवाल उठाते हुए कहा था कि, बिहार में स्मार्ट मीटर नहीं, स्मार्ट चीटर लगा दिया गया है. स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी हो रही है और इसकी वजह से उपभोक्ताओं को अधिक बिजली बिलों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं राजद के बिहार चीफ जगदानंद सिंह ने बिजली बिल विवाद पर भाजपा और जदयू की आलोचना करते हुए दावा किया कि वह केवल एक कमरे में रहते हैं, यही वजह है कि उनका बिजली बिल कम आता है. मेरा जीवन साधारण है. मैं दो कमरों का बिजली बिल नहीं चुका सकता. मैं एक कमरे में रहता हूं. मैं केवल एक कमरे का खर्च ही उठा सकता हूं. इससे पहले, भाजपा और जदयू ने कहा था कि स्मार्ट मीटर के कारण सिंह के बिजली बिल में 17 प्रतिशत की कमी आई है.
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…