Bihar

‘अवैध शराब बनाने वाले को उम्रकैद, सभी अधिकारी बर्खास्त होंगे’; पप्पू यादव का वादा

बिहार में अवैध शराब से लगातार हो रही मौतों के बीच पप्पू यादव ने वादा किया है कि अगर वह कभी सत्ता में आते हैं तो अवैध शराब पर रोकथाम के लिए नया कानून लेकर आएंगे। इस कानून में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ उम्रकैद का प्रावधान होगा। इसके साथ ही जिस क्षेत्र में शराब बेची जा रही है। वहां के सारे अधिकारी बर्खास्त होंगे।

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा “जब सरकार समय-समय पर नीति बदलती है, तो फिर अवैध शराब के मामले में कोई कानून क्यों नहीं बनाती? अगर मैं कभी सत्ता में आया तो सबसे पहला काम जो मैं करूंगा, वह यह कि अवैध शराब बनाने और बेचने वाले को आजीवन कारावास की सजा दूंगा और उस क्षेत्र के सभी अधिकारियों को बर्खास्त कर दूंगा।”

बिहार में अवैध शराब से 35 मौतें

बिहार में अवैध शराब पीने से 35 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार 25 से अधिक लोग अभी भी सीवान, सारण और पटना के विभिन्न अस्पतालों में अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सारण रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नीलेश कुमार ने शुक्रवार को बताया, “सिवान जिले की मगहर तथा औरिया पंचायतों में संदिग्ध अवैध शराब पीने से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर इलाके में भी सात लोगों की संदिग्ध अवैध शराब पीने से मौत हो गई है।”

15 लोग गिरफ्तार

अभी तक मृतकों और उपचाराधीन लोगों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। दोनों जिलों में हुई घटनाओं के सिलसिले में पुलिस ने अब तक करीब 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद दोनों जिलों के प्रशासन ने मगहर, औरिया और इब्राहिमपुर क्षेत्रों के तीन चौकीदारों को निलंबित कर दिया है। एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कम से कम पांच पुलिसकर्मियों को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

1 घंटा ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

3 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

13 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

17 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

23 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

24 घंटे ago