Bihar

बिहार: हथकड़ी खोल शौच के लिए भेज दिया, वेंटिलेशन से भाग गया कैदी; दो सिपाहियों के खिलाफ जांच

पटना में कंकड़बाग टैम्पो स्टैंड इलाके में चाकू से चाय दुकानदार पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपित शिवा के पुलिस हिरासत से फरार होने की घटना प्रकाश में आई है। आरोपित को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था। साथ गए सिपाहियों को चकमा दे शिवा शौच के बहाने अस्पताल स्थित शौचालय के वेंटिलेशन से भाग गया।

इस मामले में पुलिस दो सिपाहियों की लापरवाही की जांच कर रही है। कंकड़बाग थानेदार नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना बीते सोमवार की है। 21 सितंबर को चाय देने में देरी करने पर शिवा ने चाय दुकानदार अजय शाह के साथ गाली-गलौज की थी। विरोध करने पर उसने बांस काटने वाले चाकू से दुकानदार पर हमला कर दिया था और फरार हो गया था।

चाकू से दुकानदार की गर्दन से गहरा जख्म आया था। बाद में लोगों ने घायल अजय को अस्पताल में भर्ती कराया था। कंकड़बाग पुलिस आरोपित के खिलाफ हत्या का प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज आरोपित की तलाश कर रही थी। पुलिसकर्मियों ने इलाके से आरोपित शिवा को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को अदालत में पेशी से पूर्व दो सिपाही शिवा को मेडिकल के लिए कंकड़बाग स्थित एक अस्पताल में ले गए थे।

वहां आरोपित ने सिपाहियों को शौच जाने की इच्छा जताई। सिपाहियों ने हथकड़ी खोल उसे शौचालय के अंदर भेज दिया और बाहर उसका इंतजार करने लगे। काफी देर बाद भी शिवा बाहर नहीं आया। दरवाजा खोलकर अंदर गए तो आरोपित को वहां ना पाकर भौचक रह गए। शिवा वेंटिलेशन से कूदकर भाग गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

3 घंटे ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

7 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

10 घंटे ago