Bihar

बिहार: नीट पेपर लीक के मुख्य सरगना संजीव मुखिया के घर छापेमारी, EOU की टीम ने जब्त किए दस्तावेज

बिहार के नालंदा के नगरनौसा प्रखंड के शाहपुर बलवापर गांव निवासी संजीव मुखिया के घर EOU के अधिकारी रेड कर रहे है. अधिकारी परिवार वालों से पूछताछ के बाद संपत्ति का जायजा लेकर, कई कागजातों को खंगाल रहे हैं. छापेमारी टीम में विभाग के 9 विशेष अधिकारी कई साक्ष्य उपलब्ध कर रहे हैं.

संजीव मुखिया के घर छापा :

अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए नगरनौसा थाना के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल गांव में मौजूद हैं. सूत्रों की माने तो अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण कागजात हाथ लगे हैं. नीट परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले का खुलासा होने के बाद से ही मास्टरमाइंड संजीव मुखिया फरार चल रहा है.

कई घंटे से चली छापेमारी :

करीब 6 महीने बीत जाने के बाद भी वह पुलिस की हत्थे नहीं चढ़ा है. मामले में गिरफ्तार हुए आरोपियों की माने तो 40 लाख रुपए लेकर प्रश्न पत्र का उत्तर पटना के एक निजी स्कूलों में छात्रों को याद कराया गया था. संजीव मुखिया नूरसराय हॉर्टिकल्चर कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है. वहां से छुट्टी का आवेदन देकर फरार हो गया था.

2016 से अब तक संपत्ति का आकलन :

अधिकारी कॉलेज पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा कर रहे हैं. संजीव मुखिया कई साल से प्रश्न पत्र लीक कर रहा था. 2016 में सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में पहली बार इसका नाम सामने आया था. बीपीएससी शिक्षक बहाली पेपर लीक मामले में जेल की हवा मुखिया खा चुका है. मुखिया का पुत्र डॉ. शिव कुमार प्रश्न पत्र लीक मामले में वर्तमान में जेल में बंद है.

राजनीति में भी रसूख जमाना चाहता था मुखिया :

संजीव मुखिया राजनीति में पकड़ बनाने के लिए पत्नी को मंत्री बनना चाहता था. इसे लेकर लोक जनशक्ति पार्टी की टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़वाया था. चुनाव के दौरान उसने पानी की तरह रुपए बहाया मगर उसकी पत्नी चुनाव हार गई. इस मामले की जांच के लिए नगरनौसा प्रखंड के CO, दो थाना की पुलिस शामिल है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार : शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद ऐक्शन, 20 लोगों पर केस; पंडा समिति के 4 सदस्य अरेस्ट

नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…

19 मिनट ago

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

6 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

8 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

17 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

18 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

21 घंटे ago