Bihar

समता पार्टी के जमाने के सिपाहियों को खोज रही JDU, नीतीश ने मनीष वर्मा को सौंपा टास्क

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को मजबूत करने में जुट गए हैं। जेडीयू अब समता पार्टी के जमाने के पुराने कार्यकर्ताओं को खोज रही है। सीएम नीतीश ने अपने खास नेता जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा को यह जिम्मा सौंपा है। जेडीयू को उम्मीद है कि पुराने नेताओं को जोड़ने से फिर से जोड़ने से संगठन को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी।

मनीष वर्मा ने शनिवार को कहा कि 1994 में समता पार्टी का उदय हुआ था। जेडीयू की उत्पत्ति इसी पार्टी से हुई। बिहार उस समय मंडल आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद सामाजिक क्रांति के शिखर पर था। मगर, उस दौर में राज्य अराजकता, भ्रष्टाचार और चौतरफा कुशासन से जूझ रहा था। हम उस समय आंदोलन में शामिल हुए लोगों को सम्मान देने के लिए उन्हें फिर से जोड़ रहे हैं।

बता दें कि नीतीश कुमार ने दिवंगत नेता जॉर्ज फर्नांडिस के साथ मिलकर समता पार्टी का गठन किया था। ये दोनों नेता उस समय बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से नाखुश थे जो तेजी से जनता दल के नेता के रूप में उभर रहे थे। समता पार्टी की स्थापना के करीब एक दशक बाद इसका जनता दल (यूनाइटेड) में विलय कर दिया गया। इसके बाद शरद यादव के गुट वाला जनता दल भी इससे जुड़ गया। जेडीयू ने 2005 में बिहार में बीजेपी के साथ गठबंधन की सरकार बनाई और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे।

मनीष वर्मा ने कहा कि वह पूरे बिहार का दौरा करके कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वह उन लोगों का भी सम्मान कर रहे हैं जो बदलाव लाने के निस्वार्थ उद्देश्य से समता पार्टी से जुड़े थे। समता पार्टी के समय हम सत्ता से दूर थे। अब जब हमारे नेता नीतीश कुमार लंबे समय तक सीएम पद पर मजबूती से काबिज हैं। तो, हमें उन लोगों को सम्मान देना चाहिए जिन्होंने अपने खून, पसीने और आसुओं से इसे संभव बनाया था। उन्होंने आगे कहा कि समता पार्टी के समय के कार्यकर्ताओं ने 2025 के लिए आशीर्वाद दिया है। वह सक्रिय रूप से जेडीयू की मदद करने के लिए उत्साहित हैं। हमें उनके अनुभव से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

25 मिनट ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

44 मिनट ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

6 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

10 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

11 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

12 घंटे ago