Bihar

बिहार में शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा के प्रश्न पत्र में गड़बड़ी, अब दोबारा 13 तारीख को सात विषयों का इम्तिहान

स्थानीय निकाय शिक्षकों की दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा के अंतर्गत सात विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने प्रश्न पत्रों में विसंगति होने के कारण यह फैसला लिया है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बुधवार को बताया कि जिन विषयों की परीक्षा दोबारा ली जाएगी उसमें कक्षा नौवीं-दसवीं के पांच विषय संगीत (114), हिन्दी (101), गृह विज्ञान (119), नृत्य (116) और फारसी (107) शामिल हैं। वहीं कक्षा 11वीं – 12वीं के गृह विज्ञान (224) और इतिहास (225) विषय शामिल हैं। बोर्ड ने कहा है कि प्रश्न पत्रों में कुछ विसंगति पाई गई जिस कारण इनकी परीक्षा रद्द कर दी गई है।

अब इन विषयों की परीक्षा 13 नवंबर को दोबारा आयोजित की जाएगी। इसके लिए फिर से परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए जाएंगे। बोर्ड ने कहा है कि दोबारा होनेवाली परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए नए सिरे से प्रवेश-पत्र जारी किया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही अभ्यर्थियों को जानकारी दी जाएगी।

बोर्ड ने दोबारा परीक्षा आयोजित करने के संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को सूचना भेज दी है। मालूम हो कि दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा के अंतर्गत 26 अगस्त को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से इन विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी।

दूसरे चरण की सक्षमता में 85 हजार से अधिक अभ्यर्थी

दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा इस वर्ष 23 से 26 अगस्त के बीच आयोजित की गई थी। राज्य के 9 जिलों में इसके लिए केन्द्र बनाए गए थे। परीक्षा में 85 हजार से ज्यादा नियोजित शिक्षक शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि अब रिजल्ट आने में विलंब होगा, क्योंकि दोबारा सात विषयों में परीक्षा ली जा रही है। इन सात विषयों की परीक्षा होने के बाद एक साथ दूसरे चरण की सक्षमता का रिजल्ट जारी किया जाएगा। ऐसे में संभावना है कि नवंबर के आखिर या फिर उसके बाद ही परिणाम जारी होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

8 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

8 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

8 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

13 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

15 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

19 घंटे ago