Bihar

आरसीपी सिंह की नई पार्टी का नाम ‘आप सब की आवाज’, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिवाली के दिन किया ऐलान

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया है। दिवाली के दिन नई पार्टी का ऐलान करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि उनकी नई पार्टी का संक्षिप्त नाम ‘आसा’ है। आरसीपी सिंह की पार्टी का पूरा नाम ‘आप सब की आवाज, पार्टी है।

पटना के होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के झंडे में तीन रंग होंगे। ऊपर हरा, बीच में पीला और नीचे नीला। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से जब चुनाव चिन्ह पार्टी को मिल जाएगा तो वह भी झंडे में अंकित होगा। बता दें कि आरसीपी सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। बाद में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरसीपी सिंह ने अपनी नई पार्टी का ऐलान किया है। आरसीपी सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान के प्रति शपथ लेनी पड़ती है, जो भारतीय संविधान की भूल भावना है।

उन्होंने कहा कि संविधान के जो सिद्धांत हैं उसको हम लोगों ने अपनी पार्टी संविधान में शामिल किया है। आरसीपी सिंह ने कहा कि 2025 का जो चुनाव होगा उसमें हमारे साथी मजबूती से लड़ेंगे। इस मौके पर आरसीपी ने यह भी दावा किया है उनके पास 140 मजबूत उम्मीदवार हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

5 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

6 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

18 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

19 घंटे ago