समस्तीपुर : समस्तीपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दिपावली के दिन गुरुवार को पुलिस लाइन में रहने वाली एक महिला कांस्टबेल ने दुपट्टे से लटककर अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली। महिला सिपाही के आत्महत्या की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वह समस्तीपुर एससी/एसटी थाने में सीसीटीएनएस पद पर तैनात थी और पुलिस लाइन में रहती थी।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस कांस्टेबल वंदना कुमारी (सर्विस नंबर 367) गुरुवार की सुबह बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। लेकिन काफी समय तक बाहर नहीं निकलीं। जब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खोला, तो उन्होंने वंदना को दुपट्टे से लटका हुआ पाया। इसके बाद इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल लाया है।
वंदना कुमारी मूल रूप से मधेपुरा की रहने वाली बताई गई है। पुलिस के द्वारा उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। वहीं सदर अस्पताल पहुंचे एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि उक्त महिला सिपाही काफी तनाव में थी, उसके साथियों ने बताया कि निजी कुछ कारणों की वजह से वह तनाव में रहती थी, गुरुवार की सुबह बाथरुम में उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…