Bihar

बिहार: रेलवे में भ्रष्टाचार का खुलासा, दो अधिकारियों समेत तीन पर सीबीआइ ने दर्ज की एफआईआर

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिंगेशन (सीबीआइ) ने पूर्व मध्य रेलवे (इसीआर) पटना के डिप्टी एफए और सीएओ (निर्माण) अनुराग गौरव, इसीआर के अधिकारी विकास कुमार और आनंद राज इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अभिषेक कुमार सिंह के साथ-साथ अन्य को विरुद्ध एफआइआर दर्ज की है.एफआइआर के अनुसार अधिकारियों ने ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुंचाने के इरादे से आपराधिक साजिश रची और मेसर्स आनंद राज इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड से रिश्वत लेकर उसके पक्ष में स्वीकृति पत्र (एलओए) जारी करने के साथ-साथ प्रस्तुत निविदा की स्वीकृति की सुविधा प्रदान की है.

अमित कुमार करेंगे जांच

अनुराग गौरव मूल रूप से टेंगराटोली, ओल्ड सुता फैक्ट्री कैंपस, पिस्का मोड़, हेहल, रांची, झारखंड के निवासी हैं, जबकि विकास कुमार इसीआर के अधिकारी हैं और महेंद्रू घाट, पटना में तैनात हैं.वहीं, अभिषेक कुमार सिंह, मेसर्स आनंद राज इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं और कंकड़बाग के निवासी हैं.सीबीआइ ने एफआइआर दर्ज करने के बाद अपने डीएसपी अमित कुमार को जांच की जिम्मेदारी दी है.

क्या है मामला

सीबीआइ को जानकारी मिली की इस्ट सेंट्रल रेलवे(इसीआर) हाजीपुर के 15 करोड़ के टेंडर पैसे पर आनंद राज इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को देने के लिए डिप्टी एफए और सीएओ (निर्माण) अनुराग गौरव, इसीआर के अधिकारी विकास कुमार और कंपनी के निदेशक अभिषेक कुमार सिंह के बीच सौदा तय हुआ. कंपनी को एलओए भी जारी करने की बात भी हो गयी.अनुराग गौरव ने उसके बाद नौ अक्तूबर को अभिषेक सिंह को व्यक्तिगत रूप से तय रिश्वत के साथ मिलने के लिए कहा.

पटना के कार्यालय में हुई मुलाकात

सीबीआइ के अनुसार नौ अक्तूबर को अभिषेक कुमार सिंह ने श्री गौरव से पटना स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की. इसके बाद उसी दिन यानी अनुराग गौरव ने इसीआर के एक अधिकारी विकास कुमार से टेंडर बोली की स्वीकृति और पार्टी के पक्ष में एलओए जारी करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा. एफआइआर के अनुसार अनुराग गौरव ने विकास कुमार को सूचित किया कि पार्टी द्वारा प्रस्तुत निविदा स्वीकार कर ली गयी है.अभिषेक कुमार सिंह द्वारा प्रतिनिधित्व की गयी कंपनी को एलओए जारी कर दिया गया है.अनुराग गौरव ने अभिषेक कुमार सिंह को उनकी मांगों को पूरा करने के लिए पटना में उनसे मिलने के लिए कहा.

Avinash Roy

Recent Posts

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

26 मिनट ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

37 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बन रहा मॉडल हॉस्पिटल का 90 % काम पूरा, दिसंबर 2026 तक शुरू हो सकता है संचालन

समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…

1 घंटा ago

फर्जी दस्तावेज के सहारे पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश, 10 नामजद समेत 20-25 पर केस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

2 घंटे ago

छोटू ह’त्याकांड के गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारी कांड में अपनी संलिप्तता, पूर्व के बकाया व आपसी रंजिश को लेकर दिया था घटना को अंजाम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…

2 घंटे ago