Bihar

बिहार में फिल्मी स्टाइल में अपहरण, स्कूल बस रोक छात्र को उठा ले गए

बिहार में फिल्मी स्टाइल में एक छात्र के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कूली बस को बीच सड़क पर रोक कर छात्र को अगवा कर लिया गया है।

मामला मधुबनी जिले का है। जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र के कडामा चौक के नजदीक हथियारबंद बदमाशों ने मंगलवार की सुबह स्कूली बस को रोक कर एक छात्र का अपहरण कर लिया। अपहरण की खबर फैलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि किडनैपिंग की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई।

पहृत छात्र फ़ुलौत निवासी राकेश कुमार साह का पुत्र प्रियांशु उर्फ मयंक (7) एक निजी स्कूल में यूकेजी का छात्र बताया गया है। अपहृत छात्र के पिता राकेश साह का फुलौत में कराना का थोक और खुदरा व्यवसाय है। छात्र के पिता आर्थिक रूप से संपन्न बताए जा रहे हैं। छात्र के पिता ने किसी के साथ रंजिश होने से इनकार किया है। फिलहाल किसी के द्वारा किसी प्रकार का कोई डिमांड करने बात से भी उन्होंने इनकार किया है। कई थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आपको बता दें कि इसी महीने मधुबनी के ही बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वीं की छात्रा के अपहऱण का मामला सामने आया था। बताया जा रहा है कि शौच जाने के क्रम में छात्रा का अपहरण किए जाने की बात सामने आई थी। इस मामले में लड़की के पिता ने रजघट्टा गांव के सन्नी कुमार चौधरी और उसके एक दोस्त पर किडनैपिंग का आरोप लगाया था। इस मामले में पिता का आऱोप था कि अपहरणकर्ता जबरन बाइक पर बैठा कर उनकी बेटी को ले गए।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

5 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

11 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

13 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

13 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

14 घंटे ago