Bihar

‘रहूंगा जेल में.. लेकिन मिलूंगा इसी बंगले में’, सरेंडर करने से पहले मुन्ना शुक्ला का वीडियो वायरल

बिहार के पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की हत्या में सजा मिलने के बाद आरजेडी नेता और पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला आज पटना जिला कोर्ट में आत्मसमर्पण करेंगे. पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने उनको दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी. वहीं सरेंडर करने से पहले मुन्ना शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ बैठक की और भरोसा दिलाया कि वह हर मुश्किल वक्त में अपने लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे.

‘रहूंगा जेल में लेकिन मिलूंगा बंगले में’:

अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए 55 वर्षीय मुन्ना शुक्ला ने कहा कि वह भले ही उम्रकैद की सजा काटने के लिए जेल जा रहे हैं लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि भले ही मैं जेल में रहूंगा लेकिन आप लोगों से मेरी मुलाकात इसी बंगले में होगी. हर मुश्किल वक्त में मैं आपलोगों के साथ खड़ा रहा हूं और आगे भी खड़ा रहूंगा.

“मुन्ना शुक्ला जेल जा रहा है. आजीवन कारावास हो गया है. इसका टेंशन नहीं है. मुन्ना शुक्ला की सरकार बनेगी. मुन्ना शुक्ला रहेगा जेल में, आपलोगों से मिलेगा इसी बंगला में.”- मुन्ना शुक्ला, पूर्व विधायक, लालगंज

26 साल पहले हुआ था बृजबिहारी का मर्डर:

13 जून 1998 को राबड़ी सरकार में मंत्री बृजबिहारी प्रसाद का मर्डर हुआ था. आईजीआईएमएस में उनको गोलियों से भून दिया गया था. इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए यूपी का कुख्यात गैंगस्टर श्रीप्रकाश शुक्ला खुद आया था. सुप्रीम कोर्ट ने 3 अक्टूबर को मुन्ना शुक्ला समेत दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जबकि पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को राहत देते हुए बरी कर दिया. इससे पहले 2014 में पटना हाईकोर्ट ने मुन्ना शुक्ला समेत 8 आरोपियों को बरी कर दिया था.

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

6 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

11 घंटे ago