Bihar

पटना बनेगा गार्डन सिटी, हैदराबाद और बेंगलुरू के फूलों से महकेगी सड़कें…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार की राजधानी पटना गार्डन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है. इससे न केवल शहर की आबोहवा सुधरेगी, बल्कि शहर की खूबसूरती भी बढ़ेगी. सरकार पटना के वीवीआईपी इलाके से लेकर व्यस्तम सड़कों के किनारे ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित करने जा रही है. पटना पार्क प्रमंडल पूरे शहर को ग्रीन बेल्ट बनाएगा, जिसके तहत ग्रिल से घेराबंदी कर लैंड स्केपिंग कर पौधरोपण किए जाएंगे. इससे हवा में उड़नेवाले धूल के जमाव को रोकने और इसके प्रदूषण भार को कम करने में मदद मिलेगी.

आठ वर्षों में पूरी होगी योजना

स्मार्ट सिटी के तहत पिछले साल से यह काम शुरू किया गया है. जैसे-जैसे जगहों की पहचान की जा रही है, काम को आगे बढ़ाया जा रहा है. इस साल आठ से दस जगहों को हरितपट्टी बनाया जाएगा. उसके लिए जगह चिह्नित कर लिए गए हैं. उसमें कुछ जगहों पर काम शुरू किए जा चुके हैं. बचे जगहों पर दुर्गा पूजा बाद काम शुरू होगा. सरकारी महकमा पार्यावरण के लिए प्रतिबद्ध है. पटना शहर को हरित पट्टी में बदलनेके लिए पौधे हैदराबाद और बेंगलुरू से मंगाये जाते. सांग ऑफ इंडिया, अरेलिया, ब्लैक ग्रास, केन पाम, स्पाइडर लिली, एग्लोनिमा, रफीस पाम आदि दर्जनों तरह के पौधों से सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. पौधों के चयन में कुछ बातों का विशेष ख्याल रखा गया है.

फ्लाईओवर के नीचे लगाया जायेगा खास तरह का पौधा

विभागीय अधिकारियों ने योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शहर के फ्लाईओवर के नीचे धूप कम आयेगी, इसलिए वैसे पौधों का चयन किया गया है, जो इनडोर पौधे हैं. ग्रीन बेल्ट के विकास से शहर के सौंदर्यीकरण के साथ ही साथ पर्यावरण का संरक्षण भी होगा. फिलहाल पटना में प्रदूषण की स्थिति ठीक नहीं है. यहां की आवोहवा स्वास्थ्य के लिहाज से उपयुक्त नहीं है. स्थिति में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसी के तहत यह पहल की जा रही है. इससे फ्लाईओवर के नीचे की तस्वीर भी बदल कर खूबसूरत हो जाएगी और धीरे-धीरे ये सेल्फी जोन के रूप में भी विकसित होगा. पटना पार्क प्रमंडल इसका रख रखाव भी बेहतरीन तरीके से कर रहा है. नियमित खाद-पानी के साथ कटाई-छंटाई समय पर किया जाता है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

7 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

7 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

8 घंटे ago