Bihar

‘पैसे देकर फर्जी आर्म्स लाइसेंस… फिर गार्ड की नौकरी’, बिहार पुलिस का बड़ा खुलासा

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक चौंका देने वाली खबर आई है। ध्यान रहे कि इन दिनों छोटे से छोटे प्रतिष्ठान पर गार्ड रखने का चलन बढ़ गया है। दुकान और प्रतिष्ठान की सुरक्षा के लिए हथियार सहित गार्ड रखने का चलन है। इस दौरान कई लोग अपना लाइसेंसी हथियार लेकर दुकान और प्रतिष्ठानों में नौकरी करते हैं। ये स्कीम इसी मामले से जुड़ा हुआ है। मुजफ्फरपुर पुलिस और पटना एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी लाइसेंस के आधार पर गार्ड की नौकरी देने का खुलासा हुआ है।

फर्जी लाइसेंस का मामला

फर्जी लाइसेंस के आधार पर गार्ड की नौकरी कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन पिस्टल, गोलियां और अवैध लाइसेंस बरामद किया गया है। ये जानकारी देते हुए एसडीपीओ विनीता सिंह ने बताया कि इस मामले में पटना एसटीएफ से मिली सूचना के आधार पर ब्रह्मपुरा पुलिस ने आलोक कुमार मिश्रा उर्फ तंदुल मिश्रा को कब्जे में लेकर उनके आर्म्स लाइसेंस का सत्यापन कराया, जो फर्जी निकला।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि उसके आधार पर आर्म्स के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में ब्रह्मपुरा थाने में कांड संख्या 257 /24 दर्ज किया गया है। एसटीएफ से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मुन्ना राय, जो शाहपुर भोजपुर का रहने वाला है। उसके अलावा धनंजय चौबे, जो कछुआ रोहतास का रहने वाला है। इनकी तलाशी ली गई। इनके हथियार के लाइसेंस भी फर्जी मिले हैं।

जांच आगे बढ़ी

पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसडीपीओ का कहना है कि फिलहाल पुलिस इस जांच में जुटी है कि किस तरह से अवैध रूप से फर्जी कागजात के आधार पर लाइसेंस देकर हथियार मुहैया कराया जा रहे हैं। उनका कहना था कि ये लोग अवैध रूप से लाइसेंस और हथियार लेकर निजी कंपनी से जुड़कर अंगरक्षक की नौकरी कर रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

4 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

6 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

8 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

12 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

14 घंटे ago