Bihar

बिहार में पूर्व मुखिया का कारनामा, वोट नहीं देने वालों से लिया बदला; खुद की बनाई सड़क को किया तहस-नहस

बिहार में एक पूर्व मुखिया का शर्मनाक कनामा उजागर हुआ है। चुनाव हारने के वर्षों बाद वोट नहीं देने वालों से बदला ले रहा है। बदले की आग में में जल रहे पूर्व मुखिया ने अपनी ही बनाई सड़क को तोड़कर बर्बाद कर दिया। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की है। सड़क टूट जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इलाके में आक्रोश और तनाव व्याप्त है।

यह मामला जहानाबाद के सदर प्रखंड के नौरु पंचायत का है। पूर्व मुखिया नागेंद्र यादव उर्फ छोटन यादव ने सिबल बीघा गांव की ओर जाने वाली सड़क को तोड़कर तहस-नहस कर दिया है। छोटन यादव ने ही इस पर ईंट सोलिंग कराई थी। लेकिन पिछला चुनाव वह हार गए।

अब वर्तमान मुखिया बिहारी यादव उसे पीसीसी कराना चाह रहे थे। लेकिन वोट नहीं देने वालों से बदला लेने के लिए पूर्व मुखिया छोटन यादव ने ढलाई से पहले सोलिंग को पूरी तरह उखाड़ दिया है और आगे भी सड़क नहीं बनने दे रहा है। इससे इलाके में आवागमन ठप पड़ गया है।

पूर्व मुखिया छोटन यादव की करतूत से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है। डीएम के आदेश पर बीडीओ अनिल मिस्त्री मामले की जांच करवा रहे हैं । उन्होंने कहा है कि सीआईए को जांच का जिम्मा दिया गया है और उनसे रिपोर्ट मांगा जा रहा है। उधर नागेंद्र यादव का दावा है कि उक्त रोड उनकी जमीन पर है। इस मामले की इलाके में जोर जोर से चर्चा हो रही है कि चुनाव हारने वाले पूर्व मुखिया ने अपनी ही बनाई सड़क को कैसे तोड़ दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

5 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

6 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

10 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

11 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

13 घंटे ago