Bihar

24 एकड़ में रनवे और 14 विमानों की हो सकेगी पार्किंग; PM मोदी ने नए सिविल एंक्लेव का किया शिलान्यास

दरभंगा हवाई अड्डे पर 912 करोड़ की लागत से टर्मिनल बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 54 एकड़ जमीन पर बनने वाले दरभंगा एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव का वाराणसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिलान्यास किया। 24 एकड़ जमीन पर रनवे बनेगा। यहां बनने वाले एप्रन में एक साथ 14 विमानों की पार्किंग हो सकेगी। दरभंगा एयरपोर्ट के नये सिविल एन्क्लेव का निर्माण अयोध्या की तर्ज पर होगा। इसकी क्षमता एक वर्ष में 43 लाख यात्रियों की होगी। यहां 40 चेक इन काउंटर तथा चार कनवेयर बेल्ट होंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन और सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि इस एयरपोर्ट के विस्तार से मिथिला क्षेत्र के साथ उत्तर बिहार के जिलों का भी तेज विकास होगा। नये टर्मिनल के लिए राज्य सरकार ने 76.65 एकड़ भूमि भारत सरकार को उपलब्ध करा दी है। इस एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में और जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी, राज्य सरकार करेगी।

मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास कार्यक्रम से जुड़े हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर वाराणसी से देशभर के लिए 6,700 करोड़ रुपये की 23 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने बाबतपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण और नए टर्मिनल भवन की दो परियोजनाओं की आधारशिला रखी। साथ ही दरभंगा के अलावा आगरा, अंबिकापुर, रीवा, बागडोगरा, सरसावा आदि शहरों में एयरपोर्ट के कार्यों का वर्चुअल शुभारंभ किया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम में साहस और योग्यता है तो मुझसे सार्वजनिक बहस कर ले

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…

52 मिनट ago

दरभंगा में 2 करोड़ ज्वेलरी लूटकांड के बाद बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़, STF ने चार बदमाश पकड़े, एक को लगी गोली

बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…

2 घंटे ago

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

6 घंटे ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

11 घंटे ago