Bihar

बिहार: पकड़ा गया, नहीं तो मुझे मार देता; बोले बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह, घर में पिस्टल लेकर घुसा था अब्दुल्ला

बिहार की अररिया लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह के घर में पिस्टल लेकर घुसे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। जिसकी पहचान अररिया ब्लॉक के बनगामा गांव निवासी 40 साल के अब्दुल्ला के तौर पर हुई है। वहीं इस मामले पर सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि अगर उस युवक को लोगों ने पकड़ा नहीं होता, तो मुझे वो मार देता।

गिरफ्तार व्यक्ति को बांग्लादेशी बताते हुए सांसद ने कहा कि वो व्यक्ति दो दिनों से उनकी गतिविधियों की रेकी कर रहा था, और आखिरकार वो अपने लोगों के साथ उनके आवास में घुस गया। गनीमत रही कि वो पकड़ा गया, नहीं तो मैं आज ख़त्म हो गया होता। इस दौरान बीजेपी सांसद काफी परेशान दिखे।

आपको बता दें गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा के दौरान सांसद प्रदीप सिंह ने एक बयान दिया था। जिसमें उन्होने कहा था कि अररिया में रहना है, तो हिंदू बनना पड़ेगा। इस घटना को बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी बीजेपी सांसद के इस बयान पर बहस हो रही है।

प्रदीप सिंह ने कहा कि हाल ही में अररिया में कई वर्षों से रह रहे एक बांग्लादेशी को पकड़ा गया, और आज एक अन्य बांग्लादेशी ने मुझे मारने का प्रयास किया। वहीं अपने बयान का जिक्र करते हुए कहा, मैंने हिंदुओं से कहा है कि वे हिंदू ही रहें और जातियों में न बंटें। उनका बयान हिंदुओं के लिए था, न कि मुसलमानों के लिए, उन्होंने हिंदुओं की एकता के बारे में बताया था।

बीजेपी सांसद ने हिंदू को एक ऐसी संस्कृति बताया, जो लोगों को जीवन जीने की कला सिखाती है। हालांकि, सांसद का आरोप है कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह पूरा नहीं है। साथ ही उन्होंने इसे विपक्षी नेताओं की गहरी साजिश करार दिया।

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राम पुकार सिंह ने अवैध पिस्तौल के साथ एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा, कि संदिग्ध से पूछताछ जारी है, जिसकी पहचान बनगामा गांव निवासी अब्दुल्ला के रूप में की गई है। एएसपी ने कहा, हम इस समय कुछ नहीं कह सकते, लेकिन हम हर एंगल से इसकी जांच कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

4 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

5 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

5 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

5 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

11 घंटे ago