Bihar

जिनके घर रेड कर NIA ने तीन करोड़ बरामद किया था, उन्हें जदयू ने इस विधानसभा से दिया टिकट

बिहार के चार विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। जिनमें गया जिले के बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीट खाली होने के बाद उपचुनाव होना है। इन दोनों सीटों पर जन सुराज पार्टी ने पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं रविवार को बेलागंज विधानसभा सीट पर जदयू ने पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि कुछ दिन पूर्व जदयू नेत्री सह पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर पर एनआईए की कार्रवाई हुई थी। उक्त कार्रवाई में जांच एजेंसी की टीम को तीन करोड़ रुपए कैश और हथियार बरामद किया गया था। इस मामले की पूरे बिहार में जमकर चर्चा हुई थी।

अतरी विधानसभा से मिली थी हार

जदयू के आला कमान ने पूर्व में हुई बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी को अतरी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी को हार का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर जदयू के आला कमान ने पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी पर भरोसा कर बेलागंज विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है।

जदयू जिलाध्यक्ष द्वारिक प्रसाद ने कहा कि 23 अक्टूबर को बेलागंज विधानसभा में एनडीए के वरीय नेता जनसभा को संबोधित करेंगे। 24 अक्टूबर मनोरमा देवी अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी। बेलागंज विधानसभा क्षेत्रों में चर्चा है कि जहानाबाद के सांसद डा. सुरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र राजद के युवा नेता विश्वनाथ यादव के बीच कांटे की टक्कर होगी। पिछले तीन महीने से अधिक समय से उपचुनाव को लेकर मनोरमा देवी के पुत्र रॉकी यादव बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

16 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

17 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

18 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

18 घंटे ago