Bihar

एक ही बेटे पर फिदा हैं जीतनराम मांझी; सास विधायक, अब संतोष की बीवी को भी टिकट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए एनडीए के एक और प्रत्याशी का ऐलान हो गया है। इमामगंज विधानसभा सीट से केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन मांझी की बहू दीपा सुमन को प्रत्याशी घोषित किया गया है। रविवार को जीतन मांझी ने उन्हें पार्टी सिंबल दिया। दीपा हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नीतीश सरकार में मंत्री संतोष सुमन की पत्नी हैं। दीपा की मां ज्योति देवी भी हम पार्टी से विधायक हैं।

इससे पहले इमामगंज सीट से टिकट की रेस में जीतन मांझी के दूसरे बेटे प्रवीण सुमन भी थे, और चाहते थे कि उन्हें टिकट मिले। लेकिन सूत्र बताते हैं कि संतोष सुमन पार्टी के अध्यक्ष हैं, ऐसे में टिकट और सिंबल देने का फैसला वो ही ले सकते हैं। उन्होने अपनी पत्नी दीपा सुमन का नाम फाइनल किया। हालांकि जीतन मांझी की पत्नी चाहती थी, कि उनके दूसरे बेटे को टिकट मिले। लेकिन टिकट दीपा सुमन को मिला।

जीतन मांझी ने दो शादियां की है। पहली पत्नी से संतोष सुमन और दो बेटियां हैं, दूसरी पत्नी से प्रवीण सुमन और तीन बेटियां है। प्रवीण की मां की इच्छा थी, कि उनके बेटे की पॉलिटिक्स में एंट्री हो। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है। चर्चा इस बात की भी है कि प्रवीण सुमन इससे पहले कई विवादों में रहे हैं। ऐसे में पार्टी कोई रिस्क लेना नहीं चाहती है। दरअसल 2014 में प्रवीण सुमन बोधगया में एक महिला सिपाही के साथ देखे गए थे, जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। तब बीजेपी के सुशील मोदी ने इस मामले को सेक्स स्कैंडल के तौर पर उठाया था। हालांकि मामला फिर रफा-दफा हो गया था।

इससे अलावा 2015 में विधानसभा चुनाव से पहले साढ़े चार लाख कैश के साथ पकडे़ गए थे। तब चुनाव आचार संहिता लागू थी, बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था। शायद ऐसे विवादों से बचने के लिए पार्टी ने दीपा सुमन पर विश्वास जताया है।संतोष सुमन की पत्नी दीपा सुमन जिला परिषद की सदस्य भी रह चुकी है। और पार्टी के चुनावी कैंपेन में भी नजर आ चुकी है। सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती है।

अब इमामगंज विधानसभा सीट से एनडीए की प्रत्याशी बनी है। दीपा की मां ज्योति देवी भी बाराचट्टी से विधायक हैं। दामाद संतोष सुमन पार्टी अध्यक्ष, एमएलसी और आपदा मंत्री हैं। और अब बेटी विधायकी का चुनाव लड़ेंगी। प्रवीण सुमन एक बार फिर से खाली हाथ रह गए हैं। हालांकि उनकी इमामगंज से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज थी।

इमामगंज सीट से दीपा सुमन का मुकाबला महागठबंधन के आरजेडी प्रत्याशी रोशन मांझी से होगा। इससे अलावा तरारी से विशाल प्रशांत और रामगढ़ से अशोक सिंह बीजेपी की प्रत्याशी हैं। वहीं बेलागंज की सीट से पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी का नाम जदयू प्रत्याशी के तौर पर फाइनल है। महागठबंधन की तरह एनडीए के भी चारों सीट पर प्रत्याशी फाइनल हो गए हैं। आपको बता दें 13 नवंबर को बिहार की सभी चार सीटों पर उपचुनाव है। और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

6 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

17 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

17 घंटे ago