Bihar

बिहार की मंत्री लेसी सिंह ICU में भर्ती, पूर्णिया में हुईं दुर्घटनाग्रस्त; CM नीतीश कुमार ने फोन कर जाना हाल

बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह कार्यक्रम के दौरान सीढ़ी पर से गिरने से चोटिल हो गईं। उन्हें पूर्णिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईसीयू में उनका इलाज जारी है। मंत्री को कमर और हाथ में गंभीर चोट आई हैं। डॉक्टर ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

उन्नयन बिहार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं

बताया जाता है कि मंत्री लेसी सिंह शनिवार की सुबह उस समय गिरने से चोटिल हो गई जब वे जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी और पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के साथ स्थानीय जिला स्कूल परिसर में उन्नयन बिहार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। यहां वे गिर गई औऱ उन्हें गंभीर चोटें आई है। उनका इलाज के निजी अस्पताल में चल रहा है।

बता दें कि मंत्री लेसी सिंह पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा से विधायक हैं और वर्तमान में जदयू कोटे से बिहार सरकार में उपभोक्ता संरक्षण मंत्री हैं। वे सीएम नीतीश के करीबियों में से एक हैं। सीमांचल और कोसी में उन्हें आयरन लेडी के तौर पर जाना जाता है।

इधर, मंत्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना पाकर न सिर्फ परिवार वाले बल्कि जदयू के नेता और आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। सभी ने लेसी सिंह की स्थिति जानने की कोशिश की। फिलहाल, अस्पताल के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

11 मिनट ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

2 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

6 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

11 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

11 घंटे ago