Bihar

अब तो लड़कों के साथ भी लव जिहाद हो रहा, थूक जिहाद भी देख लिया; बोले गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह भागलपुर से किशनगंज तक हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे हैं। भागलपुल से 18 अक्टूबर को शुरू हुई यात्रा कटिहार पहुंच गई है। इस दौरान गिरिराज ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। और जो लोग उनकी यात्रा पर सवाल खड़े कर रहे हैं, उनको जवाब देते हुए कहा कि जिन लोगों को मेरी बातों पर आपत्ति है, मैं उनसे अनुरोध करता हूं, कि वे 10 दिनों के लिए कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज में आकर रहें, तब उन्हें पता चलेगा कि ‘लव जिहाद’ क्या है?

गिरिराज सिंह ने कह कि पहले तो सिर्फ लड़कियों के साथ लव जेहाद होता था, अब लड़कों के साथ भी हो रहा है। थूक जेहाद और लैंड जिहाद तो हम देख ही चुके हैं। अब तो ‘शिक्षा जिहाद’ है। मेरी संस्कृति, संपदा, जमीन और धर्म, सभी खतरे में हैं। इसलिए आज मैं हिंदुओं से कह रहा हूं कि अपने धर्म की रक्षा करो, धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा। सभी को एकजुट रहना चाहिए। संगठित हिंदू ही सुरक्षित हिंदू हैं, बंटोगे तो कटोगे, इसलिए एक रहोगे तो नेक रहोगे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने आगे कहा कि जहां-जहां पर हमारी जनसंख्या घटी है, वहां पर हम नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कश्मीर को देखें या बंगाल को देख लें। दुर्गा पूजा के विसर्जन पर हमें पूछना पड़ता है कि इस गली से क्यों गुजरें। अगर यह बात पूछनी ही है तो बहराइच जाएं।

आपको बता दें कटिहार में आज हिंदू स्वाभिमान यात्रा राजेंद्र स्टेडियम में सभा के बाद शहीद चौक, एमजी रोड, गोलछा कटरा चौक, फकरतकिया चौक, बनिया टोला, पानी टंकी चौक, दौलतराम चौक, बड़ा बाजार, शिव मंदिर चौक, दुर्गापुर चौक, कालीबाड़ी होते हुए शहीद चौक, जीआरपी चौक, अमर जवान चौक मिरचाईबाड़ी, अंबेडकर चौक, भेड़िया रहिका, दलन, सिरसा होते हुए रौतारा टोल प्लाजा में समाप्त होकर पूर्णिया जिले में प्रवेश करेगी। यह जानकारी यात्रा के आयोजन समिति के सदस्य शंभू कुमार चौबे ने दी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

6 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

6 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

10 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

14 घंटे ago