Bihar

जन सुराज का चुनाव चिह्न होगा स्कूल बैग, प्रशांत किशोर की पार्टी को उपचुनाव में मिला सिंबल

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का चुनाव चिह्न स्कूल बैग होगा। निर्वाचन आयोग ने बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले पीके की पार्टी को सिंबल आवंटित कर दिया है। तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज सीट पर जन सुराज के चारों प्रत्याशी इसी सिंबल पर उपचुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि बीते 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर ही पीके ने अपनी नई पार्टी का गठन किया था। निर्वाचन आयोग ने उनके राजनीतिक दल को जन सुराज पार्टी के नाम से रजिस्टर कर लिया था, मगर उस समय चुनाव चिह्न नहीं आवंटित किया गया था।

जन सुराज पार्टी के गठन के साथ ही प्रशांत किशोर ने चारों सीटों पर उपचुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी। पार्टी ने भोजपुर जिले की तरारी सीट से किरण सिंह, कैमूर जिले की रामगढ़ सीट से सुशील सिंह कुशवाहा, गया जिले की बेलागंज से मोहम्मद अमजद और इमामगंज से जितेंद्र पासवान को उम्मीदवार बनाया है। प्रशांत किशोर समेत जन सुराज के अन्य नेता चारों विधानसभा क्षेत्रों में जमकर प्रचार भी कर रहे हैं। अब पार्टी स्कूल बैग के सिंबल के साथ प्रचार के लिए उतरेगी।

चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर बीते दो सालों से बिहार में जन सुराज अभियान के तहत पदयात्रा निकाल रहे हैं। अब उन्होंने अपने संगठन को राजनीतिक दल में तब्दील कर दिया है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी जन सुराज पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। पीके पहले ही इसकी घोषणा कर चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

उपेक्षा की ‘ICU’ में देशी चिकित्सा पद्धति, संसाधनों की कमी से जूझ रहा समस्तीपुर जिला संयुक्त औषधालय, एक भी कंपाउंडर नहीं

समस्तीपुर : आधुनिक चिकित्सा की चमक और अंग्रेजी दवाओं के बढ़ते प्रभाव के बीच समस्तीपुर…

1 घंटा ago

हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, 42 करोड़ के हथियार मंजूर; पुणे से आएंगी 1.20 लाख गोलियां

बिहार में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

12 घंटे ago